सोशल मीडिया में सेलिब्रिटी की हर बातें, हर चीज वायरल होती है। सोशल मीडिया में फ़िलहाल स्टार किड्स बेहद ही लोकप्रिय बने हुए है। उन स्टार किड्स की बात करे तो जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, ख़ुशी कपूर, सारा अली खान, है। अब इन सबमें सबसे ज्यादा मशहूर और क्यूट कोई है तो वह है छोटे नवाब तैमूर अली खान। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अभी से सोशल मीडिया की जान बने हुए है। तैमूर से जुडी दिलचष्प बाते सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होती है। तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते है वह नैनी के साथ नजर आते है।
मीडिया में और सोशल मीडिया में कई बार ये बात सुर्खियों में छाई हुई है कि तैमूर की देखभाल और सुरक्षा के लिए रखी गई नैनी को तगड़ी रकम दी जाती है। नैनी की सैलरी को लेकर करीना ने भी बात कही है। हाल ही में एक चैट शो में करीना ने बताया था कि नैनी को बड़ी रकम फीस के तौर पर दी जाती है।
करीना ने चैट शो में नैनी की सैलरी को लेकर सवाल किए थे। करीना ने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर बच्चे को सुरक्षित और खुश रखा जाये तो उसके लिए कितनी भी सैलरी हो कोई मायने नही रखती। इसके बाद करीना ने तैमूर से जुडी कई सारी दिलचष्प बातें की पर सैलरी के आंकड़े के बारे में कोई जिक्र नही किया। मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक करीना और सैफ अली खान तकरीबन डेढ़ लाख रुपए सैलरी देते है। उनकी फीस के बारे में करीना या सैफ ने कभी भी ऑफिशली घोषणा नही की है।
तैमूर को लेकर करीना कपूर को सोशल मीडिया में ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में करीना को ट्रोल किया गया था और उन्हें ख़राब माँ कहा गया था। करीना ने इस शो में ट्रोलर्स को भी आड़े हाथों लिया था। करीना जल्द की अक्षय के साथ फिल्म गुड न्यूज में आने वाली है।





Post A Comment:
0 comments: