ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

बॉलीवुड के महान सिंगर नजर आए द कपिल शर्मा शो में, गायकी के साथ की खूब मस्ती और मनोरंजन

बॉलीवुड के महान सिंगर नजर आए द कपिल शर्मा शो में, गायकी के साथ की खूब मस्ती और मनोरंजन
Share it:
द कपिल शर्मा शो में रविवार के एपिसोड में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उपस्थित रहे थे। ये सब सिंगर पंजाबी सिंगर थे। इनमे हंसराज हंस, दलेर महेंदी, मीका सिंह और जसप्रीत जस्सी जैसे गायक थे। ये सारे सिंगर बॉलीवुड में भी सफल रहे है। ये सब किसी परिचय के मोहताज नही है।
कपिल ने शुरुआत में दलेर महेंदी को आमंत्रित किया। दलेर ने धमाकेदार पेरफ़ॉर्मन्स के साथ एंट्री की। उन्होंने सॉन्ग के साथ एंट्री की और सबको डांस करने पर मजबूर कर दिया। दलेर जी का स्वागत किया और उन्हें कपिल ने सोफा पर बिठाया। दलेर के बाद हंसराज हंस को बुलाया। उन्होंने भी सॉन्ग के साथ एंट्री की। सब लोग उनके साथ झूम उठे।
कपिल ने फिर जसप्रीत जस्सी को बुलाया। उन्होंने धमाकेदार सॉन्ग के साथ एंट्री की। फिर कपिल ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सिंगर मीका सिंह को बुलाया। मीका ने भी शानदार सॉन्ग के साथ सबका खूब मनोरंजन किया। कपिल ने सबको सोफा पर बिठाया और उनसे बाते शुरू की। फिर सपना ने एंट्री की। सपना ने सबके साथ खूब बातें की और दलेर जी से एक करोड़ रुपए की मांग की।
मीका सिंह के साथ शादी करना चाहती थी सपना। सपना ने दलेर जी से रिश्ते की बात की। दलेर जी ने कहा कि मीका के साथ रिश्ता निभाना मुश्किल होगा। सपना ने भी झट से जवाब देते हुए कहा कि उन्हें भी ऐसा ही हसबैंड चाहिए जो चार दिन बाद छोड़ दे। इस बात पर सब लोग हंस हंस कर लोटपोट हो गए थे। मीका ने भी कई सारी बातें की। हंसराज हंस और दलेर महेंदी के रिश्ते के बारे में बताया। दोनों समधी है। मीका और जस्सी ने अपनी दोस्ती के किस्से सुनाए।
फिर टीवी पर बात की खाल की चर्चा शुरू की गई। एक तरफ जस्सी, दलेर, मीका और हंस थे। दूसरी और सपना, भारती और राजेश अरोड़ा था। चर्चा का मुख्य मुद्दा था कॉन्ट्रोवर्सी। इस पर कड़ी बहस हुई। राजेश ने बिना सर पैर के सवाल और जवाब कर के सबका दिमाग चाट लिया और सबका मनोरंजन किया। आखिर में सबने साथ मिलकर बढ़िया सॉन्ग गया। कपिल ने सेल्फी लेकर एपिसोड ख़त्म किया।

loading...
Share it:

Entertainment

TV

Post A Comment:

0 comments: