ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

विदेशों में बंगला और 22 मकानों के मालिक है आमिर खान, बुलेटप्रूफ कार का है शौक

विदेशों में बंगला और 22 मकानों के मालिक है आमिर खान, बुलेटप्रूफ कार का है शौक
Share it:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे है। आमिर खान के बारे में जितना भी जाने उतना कम है। आमिर ने अपनी बेहतरीन फिल्मों में शानदार एक्टिंग से लोगो को अपना दीवाना बनाया है। किरदार में खुद को बदल देना तो कोई आमिर से सीखें। फिल्म दंगल के लिए उन्होंने जिस तरह से खुद की बॉडी बनाई और कम की उसका तो जवाब हॉलीवुड भी नही दे पाया था। हॉलीवुड के स्टार्स भी उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन से हिल गए थे। अब आमिर एक और शानदार फिल्म लेकर आ रहे है।
आमिर लाल सिंह चड्ढा फिल्म लेकर आ रहे है। ये फिल्म हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। ये फिल्म ऑफिशली रीमेक है। इसके अलावा आमिर ने अपने जन्मदिन पर लोगो से वोट करने की भी अपील की थी। आमिर खान के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचष्प बातें जानते है। बॉलीवुड में आमिर के 30 साल से भी ज्यादा का समय हो चूका है। बोलीवुड में 100 करोड़ की फिल्म की क्लब की शुरुआत आमिर ने ही की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आमिर की नेटवर्थ 1300 करोड़ है।
इतना ही नही आमिर की इयरली इनकम 143 करोड़ है। आमिर अपनी फिल्मो में एक बड़ा हिस्सा प्रॉफिट के तौर पर लेते है। आमिर के होमटाउन में एक नही बल्कि 22 होम है। उनकी कुल मिलाकर 30 करोड़ रुपए कीमत होती है। आमिर का पंचगनी में एक बंगला है जिसकी कीमत तकरीबन 15 करोड़ रुपए है। उनका मुंबई में बांद्रा में अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपए जितनी है। भारत के अलावा विदेश में भी आमिर का घर है। अमेरिका स्थित घर की कीमत 75 करोड़ रुपए है।
आमिर को लक्ज़री कार का भी शौक है। आमिर के पास 1 करोड़ से लेकर 11 करोड़ की गाड़ियां है। सबसे महंगी गाड़ी है Mercedes Benz S600 है जिसकी कीमत 11.6 करोड़ है। ये बुलेटप्रूफ गाड़ी है। इसके अलावा Rolls Royce Coupe है। इसके शीशे भी बुलेटप्रूफ है। इस कार की कीमत 4.6 करोड़ रुपए है। उनके पास Bently Continental है जिसकी कीमत 3.1 करोड़ है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: