फिल्म रिव्यु:- लुका छुपी - 2019
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म लुक छुपी इस शुक्रवार तारीख 1मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक जैसे कलाकार है। फिल्म का प्रकार कॉमेडी और रोमांस है। फिल्म का मुख्य थीम बहुत चर्चित विषय लिव इन रिलेशनशिप है।
फिल्म की मुख्य कहानी:- फिल्म की मुख्य कहानी में मथुरा जैसे शहर की है। कार्तिक आर्यन एक लोकल केबल चैनल में रिपोर्टर है। कृति सेनन एक राजनितिक दल के विनय त्रिपाठी की इकलौती बेटी है। इंटर्नशिप के तहत दोनों की मुलाकात हो जाती है और कार्तिक कृति से शादी करना चाहता है। कृति रिश्ते को आजमाते हुए लिव इन में रहना चाहती है। कृति के पिता लिव इन का विरोध करते है और मथुरा में ऐसे कपल का मुँह काला करते है। कुछ सेटिंग कर के कृति और कार्तिक लिव इन में रहना शुरू करते है। कार्तिक के भाई के साला दोनों को देख लेता है और शादी शुदा समजकर घर पर ले आता है। अब घरवाले उन्हें डांटकर साथ में रख लिया। अब असली मजा शुरू होता है। दोनों की शादी नही हुई है और लिव इन में है। अब आगे क्या होता है वह देखने के लिए मजेदार फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: फिल्म का विषय लिव इन रिलेशनशिप है पर भारतीय समाज में अभी भी इसे स्वीकृति नही मिली है और मिलनी भी मुश्किल है। फिल्म में छोटे शहर को बखूबी दर्शाया है। फिल्म का पहला हाफ धीमा है परंतु दूसरा हाफ मजेदार ट्विस्ट और टर्न से भरपूर है। फिल्म में रोमांटिक कॉमेडी भरपूर है। फिल्म में कुछ ऐसी चीजें दिखाई गयी है जो बेहतरीन है। कार्तिक आर्यन गुड्डू के किरदार में बेहतरीन लगते है। कार्तिक बेहद ही भोले और मस्त लगते है। कृति सेनन उतनी ही खूबसूरत और चुलबुली नजर आती है। पंकज त्रिपाठी ने अपने मजाकिया किरदार से लोगो को खूब हंसाया है। दूसरे किरदारों ने भी बढ़िया एक्टिंग की है। फिल्म का म्यूजिक भी बढ़िया है। फिल्म के गाने भी लोगो ने काफी पसंद किए थे। फिल्म ओवरऑल बढ़िया है। ऐसी रोमांटिक फिल्म जरूर देखनी चाहिए।




Post A Comment:
0 comments: