ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

इन फिल्मों में सजातीय महिलाओं की कहानी बताई गई थी, एक में माधुरी ने निभाया था किरदार

इन फिल्मों में सजातीय महिलाओं की कहानी बताई गई थी, एक में माधुरी ने निभाया था किरदार
Share it:

बॉलीवुड में फिल्मों में समाज से जुडी हर तरह की कहानी को दिखाने का प्रयास किया जाता है। कुछ समय से समलैंगिक संबंधों की चर्चा काफी जगह होती रहती है। इस विषय पर बॉलीवुड में पहले भी फिल्मे बन चुकी है और बनती रहती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में महिलाओं के रिश्ते के बारे में बताया गया था। फिल्म में सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, राजकुमार राव जैसे बड़े कलाकार थे।
फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में माधुरी और सोनम के रिश्ते पर फिल्म घूमती है। ये फिल्म रिलीज भी हो गई थी और कही से भी इसका विरोध नही हुआ था। अब भारतीय समाज भी ऐसे रिश्तों को अपना रही है। भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्मे बनी है जो समलैंगिक महिलाओ के रिश्ते पर हो। आज इंटरनेशनल महिला दिवस पर उन फिल्मो के बारे में जानते है जिसके महिलाओं के रिश्तों पर फिल्मे बनी हो।
1. रांडू पेनकुट्टीकल - सजातीय रिश्तों पर पहली फिल्म बॉलीवुड ने नही पर मलयालम में बनी थी। फिल्म नंदकुमार के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म 1968 में बनी थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि सामाजिक मानदंडो से बाहर निकल कर संबंध रखना कितना मुश्किल होता है।
2. फायर - शबाना आज़मी और नंदिता दास ने 1998 में ये फिल्म की थी। इस फिल्म ने समलैंगिक संबंधों पर एक एलग नजरिया दिखाया गया है। दोनों के पति मर जाने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आती है। दोनों की एक्टिंग ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया था।
3. गर्लफ़्रेंड - 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में ईशा कोपिकर और अमृता अरोड़ा ने मुख्य रोल निभाए थे। दोनों का किरदार बेस्ट फ्रेंड से बढ़कर आगे के रिश्ते तक का दिखाया गया था। ये फिल्म कुछ कमाल नही कर पाई थी।
4. मार्गरिटा विथ ए स्ट्रॉ - साल 2015 में आई इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा और विवाद हुआ था। फिल्म में मुख्य हीरोइन कल्कि कोचलिन थी। फिल्म में विकलांगों के साथ समलैंगिक संबंधों को दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर भारतीयों की मानसिकता दिखाई गई थी।
5. डेढ़ इश्कियां - फिल्म में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी ने किरदार निभाया है। दोनों दोस्त से ज्यादा दिखाए गए है।


loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: