ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: बहादुरी और बलिदान की वीरता भरी कहानी है फिल्म केसरी

Movie Review: बहादुरी और बलिदान की वीरता भरी कहानी है फिल्म केसरी
Share it:

फिल्म रिव्यु:- केसरी - 2019
निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म इस होली पर बृहस्पति वार तारीख 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा है। फिल्म की कहानी ऐतिहासिक है। फिल्म की कहानी सारागढ़ी के युद्ध पर से बनी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि 21 शिख सरदारों ने 10000 की सेना की एक दिन रोक के रखा था और शहीद हो गए थे। फिल्म का प्रकार एक्शन, ड्रामा और वॉर है।
फिल्म की कहानी : - फिल्म की मुख्य कहानी में गुलिस्तान फोर्ट पर तैनात ईशर सिंह ब्रिटिश इंडिया में सेना में कार्यरत है। ईशर सिंह को अंग्रेज के ऑर्डर ना मानने पर उसका तबादला सारागढ़ी फोर्ट में कर दिया जाता है। सारागढ़ी आने के बाद सरदार ईशर सिंह को लगता है कि वहाँ के सैनिकों में अनुशासन की कमी है। ईशर सिंह अपने ख्यालों में अपनी पत्नी परिणीति को याद करता रहता है। अफगान सरगना उस फोर्ट को कब्जे करना चाहता है। वह 10000 लोगो की सेना इकट्ठी करता है चढाई के लिए। अंग्रेज सरकार ने बता दिया की वह बचाव दल या सेना नही भेज सकते आप वह से भाग जाओ। ईशर सिंह को एक बात याद आ गई की अंग्रेज ने कहा था कि हिंदुस्तानी कायर होते है इसलिए वह गुलाम है। ईशर सिंह लड़ने का फैसला करता है। 21 लोग 10000 अफगानों का डट कर मुकाबला करते है और वीरगति को प्राप्त हो जाते है।
मूवी रिव्यु:- फिल्म एतिहासिक घटना पर से बनी है। फिल्म में वीर शिख सरदारों की बहादुरी और बलिदान की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में एक बात है कि 21 सरदार भारत की सेना के बदले अंग्रेज सेना के लिए लड़े थे। फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत धीमा है पर दूसरा हाफ वॉर के दौरान तेज हो जाता है। फिल्म में युद्ध के दृश्य और स्टंट लाजवाब है और रोंगटे खड़े कर देते है। अक्षय कुमार को एक्शन कुमार कहा जाता है जो फिल्म में बखूबी दिखाया है। फिल्म का लुक परफेक्ट है पर स्क्रीनप्ले कमजोर है। फिल्म के डॉयलॉग शानदार है। फिल्म का क्लाइमेक्स बढ़िया है।
अक्षय कुमार ने सरदार का किरदार बखूबी निभाया है। उनका अबतक का ये बेस्ट किरदार कह सकते है। अक्षय ने शिखो के लहजे और बोली की बखूबी निभाया है। परिणीति चोपड़ा का अपीयरेंस गेस्ट के तौर पर लगता है और कहानी को मद्देनजर रखते हुए ये ठीक भी है। अफगान सरगना के रूप में राकेश चतुर्वेदी ने बढ़िया काम किया है। दूसरे लोगों ने भी बेहतरीन काम किया हुआ है। शिखो कि बलिदान वीरता के लिए इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: