ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

द कपिल शर्मा शो में नजर आए सोनू निगम, खूबसूरत पत्नी के साथ की मस्ती और शरारत

द कपिल शर्मा शो में नजर आए सोनू निगम, खूबसूरत पत्नी के साथ की मस्ती और शरारत
Share it:

द कपिल शर्मा शो में इस शनिवार एक खास मेहमान आए थे। ये मेहमान सुर सम्राट है और गायकी की दुनिया में अपना नाम रोशन कर चुके है।जितने रोमांटिक और सुंदर उनके गाने है उतने ही वह हैंडसम और सुरों के बेताज बादशाह है। ये और कोई नही पर सोनू निगम है। सोनू अपनी पत्नी मधुरिमा के साथ कपिल के शो में नजर आए थे।
कपिल ने शो की शुरुआत एक छोटे से एक्ट के साथ की थी। ठाकुर को भूरी से प्यार हो गया था। उससे शादी करना चाहता था। उसने कपिल और चंदन को पैसे दिए और बोला की उसके माता पिता बन जाए। कपिल बाप बना और चंदन माता बना। सब मिलकर रिश्ता लेकर जाते है बच्चा यादव के पास। बच्चा को कपिल अमीर होने की बात बताता रहता है। बच्चा समज नही पा रहा। भूरी और ठाकुर बात कर रहे है। तब भूरी कहती है कि चंदन उसे बहुत मिस करता होगा। तभी माता बना चंदन बोल देता है और पकड़ा जाता है। सब वहा से भाग जाते है।
कपिल ने सोनू निगम और उनकी पत्नी को स्टेज पर बुलाया। कपिल ने सोनू को बोला की पत्नी के लिए कुछ गाकर दिखाओ। सोनू ने फिर कई सारी बाते की। कपिल के कहने पर सोनू ने कई गानों को एकदूसरे के साथ जोड़कर गाया। फिर बच्चा यादव ने सोनू जी का स्वागत किया। उनसे ढेर सारी बाते की और कई मजेदार जोक्स भी सुनाए। कपिल ने ऑडियंस में से कुछ लोगो को गाने के लिए कहा। उन्हें इनाम भी दिया गया था।
कपिल ने फिर मुशायरा का आयोजन किया। मुशायरा में बच्चा, सपना, कपिल, भूरी और चिनगारी मौजूद थे। मुशायरे में एक से बढ़कर एक शायरी पेश की गई। ज्यादातर शायरी एक दूसरे की खिंचाई कर रहे थे। सोनू ने भी शायरी बोलते हुए सपना से 1 करोड़ मांग लिए थे। मुशायरे के बाद कपिल ने सोनू से रिक्वेस्ट की की वह आनेवाली फिल्म के गाने सुनाए। सोनू ने अपनी मधुर आवाज से इस शो को पूरा किया।

loading...
Share it:

Entertainment

TV

Post A Comment:

0 comments: