ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

कैप्टन मार्वल को पॉवर मिली है इस चीज से, अब थानोस की खैर नही

कैप्टन मार्वल को पॉवर मिली है इस चीज से, अब थानोस की खैर नही
Share it:

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की एक ओर धमाकेदार फिल्म रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म है कैप्टन मार्वल। हॉलीवुड की ऑस्कर पुरस्कार विजेता ब्री लार्सन ने ये किरदार निभाया है। फिल्म में कैरोल डेनवर्स का किरदार निभाया है ब्री ने। फिल्म में मार्वल के अवेंजर्स की शुरुआत होने से कई साल पहले कैप्टन मार्वल बन चुकी है वह दिखाया गया है। फिल्म में कैरोल कैसे कैप्टन मार्वल बनती है वह कहानी बताई गई है। कैरोल की पॉवर इतनी जबरदस्त है कि अच्छे से अच्छा उसके आगे टिक नही सकता। कैरोल को कौनसी ऐसी पॉवर मिली है जो उसे इतना ताकतवर बनाता है? इसका जवाब छिपा है इंफिनीटी स्टोन में।
मूवी की शुरुआत होती है तब एक हादसा दिखाया जाता है। कैरोल प्लेन क्रैश में पड़ी है। उसके नाक से ब्लू खून निकल रहा है। उसे क्री सभ्यता की एक स्पेशल एजेंट के रूप में दिखाया गया है। उसे स्क्रुल किडनैप कर लेते है। स्क्रुल उसके दिमाग को पढ़ते है उसी दौरान कैरोल की कुछ यादें ताजा होती है। कुछ नई बाते समज में आती है। वह भाग निकलती है और प्लनेट C-53 पर आ जाती है। ये प्लनेट कोई और नही पृथ्वी है। यहाँ कैरोल की मुलाकात एजेंट निक फ्यूरी से होती है। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे पर ट्रस्ट करते है और उस ठिकाने पर पहुंचते है। फिर कैरोल अपनी साथी दोस्त और पायलट के पास पहुँचती है वहाँ उसे उसका पास्ट याद आ जाता है।
स्क्रुल भी कैरोल को कुछ सच्चाई बताना चाहते है। वह उस प्लेन क्रैश का ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग सुनाते है जो चोंकाने वाली थी। कैरोल कोई एलियन या क्री नही पर इंसान थी। जब वह परमशक्ति डॉक्टर लॉसोन के साथ प्लेन में थी तब प्लेन क्रैश होता है। तब उसके नाक से रेड खून ही निकलता था। जो लोग प्लेन में रहे शक्ति हो हथियाने आते है उनसे पहले ही कैरोल उसे नष्ट कर देती है। और वहाँ एक ब्लू कलर का ब्लास्ट होता है जिसकी चपेट में कैरोल आ जाती है। ये कुछ और नही पर टेसेरेक्ट का सौर्स था जो कैरोल के बदन में समा जाता है। क्री उसे ले जाते है।
कैरोल को अब सब याद आ जाता है कि वह एलियन या क्री नही पर इंसान है। उसकी पॉवर को कंट्रोल कर के रखा गया था। अब वह खुद पॉवरफुल बन चुकी है। अब वह थानोस से लड़ने के लिए तैयार हो गई है। कैरोल की पॉवर आती है टेसेरेक्ट से जो एक स्पेस स्टोन है।

loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Post A Comment:

0 comments: