![]() |
| https://upload.wikimedia.org/wikipedia/en/f/ff/MI_%E2%80%93_Fallout.jpg |
NARESH C ZALA: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम क्रूज की नई फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 6 फॉल आउट का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। ट्रेलर में एक बार फिर इथन हंट यानि टॉम क्रूज एक्शन करते हुए नजर आ रहे है। 55 साल के टॉम क्रूज अपनी फिल्म में खुद ही स्टंट करते है। आज हम जानते है कि टॉम किस तरह से स्टंट करते है।
सामान्यतः हॉलीवुड और बॉलीवुड में स्टंट करने के लिए स्टन्टमैन का उपयोग होता है। कुछ सिन में डुप्लीकेट का भी इस्तेमाल होता है। इन पर मोशन सेंसर्स लगा कर स्टंट को एक खास इफ़ेक्ट दी जाती है। पर इन सबमें टॉम क्रूज की बात अलग है।
इन फिल्मों में ऐसे किए थे टॉम क्रूज ने स्टंट
मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर टॉम को तार से बांधा गया था। वहां ऊंचाई पर हवा में स्थिर रहना मुश्किल था। फिर भी उन्होंने ये स्टंट खुद किया।
मिशन इम्पॉसिबल रोग नेशन में उड़ते प्लेन में चढ़ते हुए टॉम क्रूज के सीन ने दर्शकों को अचंबित कर दिया था। प्लेन के दरवाजे के साथ टॉम को तार से बांधा गया था और प्लेन नीचे उतरा तब तक वह प्लेन के साथ बंधे हुए थे।
मिशन इम्पॉसिबल 2 में पहाड़ पर चढ़ने का स्टंट खुद किया था। उन्होंने उसके लिए खुद रॉक क्लाइम्बिंग शिखी थी।55 साल की उम्र में ऐसे स्टंट के बारे में सोचना भी मुश्किल है। जबकि टॉम खुद अपने हैरत अंगेज स्टंट करते है। टॉम स्टंट करते समय हर सेफ्टी का ध्यान रखते है पर उनको कई बार चोट लग जाती है। फिल्म इस साल 2018 में रिलीज होने वाली है।


Post A Comment:
0 comments: