![]() |
| https://archive.cricketnmore.com/images/gallery/Rishabh-Pant-and-his-sister-Sakshi-Pant.jpg |
श्रीलंका में 6 मार्च से खेली जाने वाली निदाहस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। इस टीम में रिषभ पंत को भी शामिल किया गया है। अंडर 19 और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से लाइम लाइट में आए हुए रिषभ को 2 मैच खेलने का मौका मिला हुआ है।
आईपीएल से आया था चर्चा में
रिषभ आईपीएल 2016 की 9 वि सीजन से लाइम लाइट में आया था। दिल्ली डेर डेविल्स की और से खेलते हुए 10 मैच में 130 के स्ट्राइक रेट से 198 रन बनाए थे। बेस्ट स्कोर 69 था। ये आईपीएल डेब्यू था। इस प्रदर्शन के बाद ऋषभ को इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह मिली थी। जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच के लिए लिया गया था।
धोनी के साथ हो रही है तुलना
आईपीएल के दौरान ही उनकी तुलना धोनी के साथ होनी शुरू हो गई थी। बैटिंग और कीपिंग की वजह से उनको धोनी का रिप्लेसमेंट भी कहा जा रहा है। रिषभ को वेस्ट इंडीज के खिलाफ एकमात्र T20 मैच के लिए शामिल किया गया था। रिषभ ने इस मैच में 35 बॉल में 38 रन बनाए थे।


Post A Comment:
0 comments: