ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

ट्राई सीरीज: बड़े प्लेयर्स को आराम और इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका, जाने संभावित टीम

Nidahas trophy 2018, india versus shrilanka versus bangladesh, team india probable squad, players might got rest, new players can get chance, elevan prediction
Share it:
https://i.ytimg.com/vi/kP5IaEVyAKo/maxresdefault.jpg

      टीम इंडिया के कुछ स्टार प्लेयर्स को आने वाली ट्राई सीरीज में आराम मिल सकता है। साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया 6 मार्च से श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलने जा रही है। जिसमे बांग्लादेश, श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस सीरीज में विराट कोहली सहित दो प्लेयर्स को आराम मिल सकता है। विराट कोहली की गैरहाजरी में फिरसे एकबार रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी मिल सकती है।

विराट कोहली को मिल सकता है आराम

टीम इंडिया का बिजी शेड्यूल चल रहा है। ऐसे में विराट ने बीसीसीआई के सामने ब्रेक लेने की इच्छा जताई थी। बीसीसीआई ने इस बात पर विचार करते हुए ना सिर्फ विराट पर जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी आराम देने के बारे में सोच रहा है। टीम इंडिया के प्लेयर्स इस सीरीज के बाद आईपीएल के लिए तैयार हो जायेंगे। कुछ प्लेयर्स ने आईपीएल से पहले आराम की इच्छा भी व्यक्त की थी। इंडिया के फ्यूचर की योजना देखते हुए बीसीसीआई 11 प्लेयर्स फिट रहे उसके लिए उनको आराम देने का सोच रहा है।

इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

अगर बीसीसीआई विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम देगा तो वह यकीनन युवा प्लेयर्स को मौका देगा। इन युवा प्लेयर्स में दिल्ली के ऋषभ पंत और कर्णाटक के मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है।

ट्राई सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस एय्यर, सुरेश रैना, धोनी, हार्दिक पंड्या, मोहमद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज।
loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: