| https://timesofindia.indiatimes.com/thumb/msid-62543050,width-400,resizemode-4/62543050.jpg?imglength=359914 |
साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच अब सिर्फ T20 सीरीज के मुकाबले बाकी है। टेस्ट मैच हारकर और वन डे श्रेणी जितने के बाद अब T20 पर नजर है। पहली ही मैच में धमाकेदार जित के बाद टीम के होशले बुलंद है। टीम इंडिया के कप्तान कोहली सिर्फ अपनी बैटिंग नही पर फिटनेस की वजह से भी फेमस है। विराट की फिटनेस का राज उनके डाइट में छिपा हुआ है। विराट अपने रेगुलर डाइट के साथ समजोता नही करते। जिसका ताजा उदाहरण अफ्रीका के टूर पर सामने आया है।विराट कोहली के कहने पर मैनेजमेंट ने भारतीय फ़ूड की व्यवस्था की है। इस प्रवास में भारतीय क्रिकेटर्स को इंडियन फ़ूड नही मिला है। विराट कोहली के हेल्थी डाइट को ध्यान में रखते हुए अफ्रीकन कुक को निकाल दिया गया है। उसकी जगह नए कुक को रखा गया है जो स्वादिष्ट खाने के साथ कप्तना कोहली के डाइट का भी ख्याल रखेगा।
डाइट चार्ट को फॉलो करते है कप्तान विराट कोहली
साउथ अफ्रीकन मैनेजमेंट का कहना था कि टीम इंडिया के प्लेयर्स के पसंदीदा भोजन से वह अनजान थे। इसलिए उनके पास कोई जानकारी नही थी। कप्तान कोहली की मांग पर नए शेफ की व्यवस्था कर दी गई है। विराट कोहली सिर्फ भारत में ही नही विदेश में भी अपने डाइट चार्ट को फॉलो करते है। कोहली स्वाद को नही पर प्रोटीन को ध्यान में रखकर डाइट प्लान फॉलो करते है। इतना ही नही वह फिटनेस रखने के लिए जिम में रेगुलर वर्कआउट भी करते है।

Post A Comment:
0 comments: