| http://i.dailymail.co.uk/i/pix/2016/02/12/17/3122E56D00000578-0-image-a-21_1455299084915.jpg |
क्रिकेट अब पूरे विश्व को दीवाना बना रहा है। भारतीय दर्शक क्रिकेट को एक धर्म की तरह पूजते है। आईपीएल आने के बाद क्रिकेट का नजरिया पूरा बदल गया है। आईपीएल ने प्लेयर्स को सिर्फ पैसे ही नही पर हर देश के लोगों का प्यार दिया है। आईपीएल की तरह अब दूसरे देश में भी प्रीमियर लीग शुरू हो गया है। पाकिस्तान में भी प्रोफेशनल क्रिकेट शुरू हो गई है। पाकिस्तान सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में करांची किंग्स ने लाहौर कलंदर को 27 रन से हराया था। इस जीत के हीरो बने थे भारतीय मूल के इंग्लिश प्लेयर रवि बोपारा।
रवि बोपारा के शानदार अर्धशतक ने krk को दिलाई थी जित
पहले बैटिंग करते हुए करांची ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकशान पर 159 रन बनाए थे। उसकी जवाबी पारी में लाहौर की टीम 132 रन में ऑल आउट हो गई थी। मैच के जित के हीरो बने थे रवि बोपारा। उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए थे। जिसमें 2 सिक्सर और 2 बाउंडरी शामिल है। वह नाबाद रहे थे। रवी बोपारा मोंटी पानेसर के बाद दूसरे शिख प्लेयर है जो इंग्लैंड के लिए खेल रहे है।

Post A Comment:
0 comments: