![]() |
| https://eshedotin2.files.wordpress.com/2018/01/priyanka-chaudhary-raina.jpg?w=980 |
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही T20 सीरीज की अंतिम मैच रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रन से जित ली थी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम की है। इस मैच में सुरेश रैना ने 43 रन बनाकर टीम को जिताने में बड़ा योगदान दिया था। उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया था। उसके बाद उनकी पत्नी प्रियंका ने ट्विटर पर एक इमोशनल मैसेज लिखकर अपनी ख़ुशी जताई थी।
प्रियंका की आँख में आ गए थे आंसू
सुरेश रैना प्लेयर ऑफ़ द मैच बनते ही प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा की यही वह क्षण है जब आपका दिल ख़ुशी से भरा हुआ है और आँख में आंसू है। गर्व है मुझे आप पर। एक साल बाद टीम में वापसी करने वाले रैना को टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था। रैना पिछले कई मैच में फ्लॉप साबित हुए थे। रैना ने पहले दो मैच में 15 रन और 31 रन बनाए थे। जिसके बाद उन पर सवालिया निशान खड़ा हो गया था। रैना की शानदार वापसी के कारण उनकी पत्नी इमोशनल हो गई थी और ख़ुशी के आंसू निकल आए थे।


Post A Comment:
0 comments: