ऑस्ट्रेलिया के भूतपूर्व गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा 48 साल के हो गए है। ग्लेन ने 1993 में क्रिकेट में कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने कैरियर में लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की थी। 2003 के विश्वकप क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को आउट कर के फैंस का दिल तोड़ दिया था।
0 पर किए है सबसे ज्यादा शिकार
ग्लेन के नाम 0 रन पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 104 बल्लेबाजों को बिना रन बनाए वापिस भेजा है। दूसरे नंबर पर 102 विकेट लेने वाले मुरलीधरन है। तीसरे नंबर पर अनिल कुंबले जिन्होंने 77 विकेट लिए है।
टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर
ग्लेन ने फ़ास्ट बॉलर के तौर पर सबसे ज्यादा 563 विकेट लिए है। उन्होंने कुल 124 विकेट लिए है। टेस्ट कैरियर में 21.64 की एवरेज से गेंदबाजी की है। उन्होंने अपने कैरियर में 29 बार 5 से ज्यादा विकेट लिए है।

Post A Comment:
0 comments: