![]() |
| https://www.hindustantimes.com/rf/image_size_960x540/HT/p2/2017/02/03/Pictures/virat-kohli_166e8dae-ea08-11e6-a2d8-09470c086dd7.jpg |
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 6 वन डे मैच की सीरीज चल रही है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वन डे में 9 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हांसिल कर ली है। पर इस मैच में जीत से पहले कुछ मिनिट पहले ऐसा हुआ की सब देखते रह गए। कप्तान कोहली गुस्सा हो गए थे। वो नाराज भी हो गए थे। टीम इंडिया जित से महज 2 रन दूर थी और अंपायर ने लंच ब्रेक लेने का फैसला किया था। इस बात पर कप्तान कोहली काफी नाराज हो गए थे।
इस वजह से लेना पड़ा लंच ब्रेक
मैच के दौरान टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 118 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जल्दी आउट होने को वजह से लंच ब्रेक नही हुआ था और टीम इंडिया को बैटिंग करने उतरना पड़ा था। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 117 रन था और अंपायर ने ब्रेक लेने का फैसला किया। उस वक्त टीम को जीत के लिए 2 रन बनाने थे।
कप्तान कोहली को आया गुस्सा
जित के नजदीक पहुंचने के बाद लंच ब्रेक होने से कप्तान कोहली नाराज हो गए थे। उन्होंने अंपायर को समजाने का प्रयास किया। अंपायर का कहना था कि लंच ब्रेक 15 के बाद ही हो जाना चाहिए था। उस वक्त टीम का स्कोर 93 रन था और जित के लिए 26 रन बनाने थे। अंपायर ने 15 मिनिट खेल चालू रखने का फैसला किया। पर उस एक्स्ट्रा 15 मिनिट में टीम इंडिया 24 रन ही बना पाई। और लंच ब्रेक होने से टीम को जीत के लिए 40 मिनिट का इंतजार करना पड़ा।


Post A Comment:
0 comments: