भारत में टैलेंट की कोई कमी नही है। हर जगह रहे टैलेंटेड लोग मौका मिलते ही आगे बढ़ते है और कुछ लोगों को तो मौका ही नही मिलता। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिलना आसान नही है। टैलेंटेड लोगो को हमेशा गोडफाधर की जरूरत होती है। जिनके सहारे बॉलीवुड में आगे बढ़ा जा सकता है। बॉलीवुड में सलमान खान ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने कई सारी हीरोइन को मौका दिया है। आज हम बताएँगे की इन हीरोइन को सलमान ने मौका दिया था। जिसमे कुछ फ्लॉप रही तो कुछ हिट।
ये है सलमान की लॉन्च की गई हीरोइन, कौन है सबसे पसंदीदा?
1. ज़रीन खान - कैटरीना की डुप्लीकेट के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। सलमान ने 2010 में वीर से जरीन को डेब्यू किया था। फिल्म तो नही चली पर जरीन आज भी कम कर रही है।
2. सोनाक्षी सिन्हा - सोनाक्षी का परिचय देने की जरूरत नही है। सोनाक्षी आज बॉलीवुड में बड़ी हीरोइन में शामिल हो चुकी है। सोनाक्षी ने 2010 में दबंग से शुरुआत की थी।
3. कैटरीना कैफ - ऐसा माना जाता है कि सलमान की दोस्त कैटरीना उनकी सबसे पसंदीदा हीरोइन है। कैटरीना को आज सफल हीरोइन बनाने में सलमान का बड़ा रोल है।
4. स्नेहा उल्लाल - स्नेहा को ऐश्वर्या का डुप्लीकेट माना जा रहा था। 2005 में लकी फिल्म से उनकी शुरुआत हुई थी। उनका करियर सफल नही रहा था।
5. अथिया शेट्टी - अथिया ने 2015 में हीरो फिल्म से शुरुआत की थी। ये फिल्म सलमान की होम प्रोडक्शन थी। अथिया अभी स्ट्रगल कर रही है।
6. डेज़ी शाह - डेज़ी ने 2014 में फिल्म जय हो से डेब्यू किया था। पर वो उतनी सफल नही हो पाई थी।
7. भूमिका चावला- फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में आने वाली भूमिका इतनी सफल नही हो पाई थी।


Post A Comment:
0 comments: