भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही क्रिकेट सीरीज में T20 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए 5 विकेट खोकर 203 रन का लक्ष्य बनाया था।
भारत की पारी:
भारत की और से रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। दूसरे नंबर पर शिखर धवन ने अर्ध शतकीय पारी खेलते हुए 72 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। सुरेश रैना नव15 रन बनाए। विराट कोहली ने 26 रन बनाए। मनीष पांडे ने 29 रन बनाए। धोनी ने 16 रन बनाए। और हार्दिक पंड्या ने 13 रन बनाए थे।
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी:
साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों में जूनियर डाला को 2 विकेट मिले। जबकि क्रिस मोरिस, तबरेज़ शमसी और अन्डिले को 1 विकेट मिला है।
साउथ अफ्रीका की पारी:
भारत के 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी हुई पर जल्दी ही जे जे समुट्स 14 रन बनाकर आउट हो गए। रिज़ा हेंड्रिक्स ने 70 रन बनाए। जे पी ड्यूमिनी 3 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड मिलर ने 9 रन बनाए। फरहान बेहरदीन ने 39 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी:
भारत की और से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार को 5 विकेट मिले। हार्दिक पंड्या को 1 विकेट मिला। चहल को 1 विकेट मिला।
मैच का परिणाम:
टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका पर 28 रन से शानदार जीत हांसिल की।




Post A Comment:
0 comments: