ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

जब 1 बॉल में बल्लेबाजों ने बनाए थे 286 रन, स्कोर काउंट करते थक गए थे अंपायर

Strange in cricket history, 286 runs in 1 ball, old strange in cricket,
Share it:
https://i.ytimg.com/vi/k9p87Tx3xRw/maxresdefault.jpg


     क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में कई ऐसे कारनामे हो चुके है जिन पर विश्वास करना मुश्किल है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड इंग्लैंड में बन चूका है। अगर कोई पूछता है कि 1 बॉल में ज्यादा से ज्यादा कितने रन बन सकते है तो जवाब होगा 7 रन। पर क्रिकेट के इतिहास में 1 बॉल में 286 रन बन चुके है।

ऑस्ट्रेलिया में हुआ था ये कारनामा

जनवरी 1894 में लंदन में छपने वाले न्यूज़पेपर पाल माल गैजेट में एक रिपोर्ट में इस रिकॉर्ड के बारे में बताया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 1865 में ऑस्ट्रेलिया की एक डोमेस्टिक मैच के दौरान विक्टोरिया और स्क्रैच इलेवन की टीम के बीच मैच खेला गया था। मैच के दौरान विक्टोरिया के एक बल्लेबाज ने जोरदार शॉट मारा और बॉल पेड़ पर अटक गई। उसके बाद बल्लेबाजो ने रन दौड़ना चालू किया। जबतक बॉल नीचे आती बल्लेबाजों ने 286 रन ले लिए थे। बल्लेबाजों को दौड़ता देख विरोधी टीम ने अंपायर को अपील की पर कोई फायदा नही हुआ।

ऐसे उतारी गई पेड़ से बॉल

अंपायर ने बॉल को जल्दी वापिस लाने के लिए पेड़ को काटने को बोला था मगर ये करना आसान नही था। इसके लिए दूसरा तरीका अपनाया गया था। बंदूक की गोली मारकर बॉल को नीचे उत्तरी गई थी। तबतक 286 रन हो चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक बल्लेबाज कुल मिलाकर 6 किमी दौड़े थे। उस वक्त रन लेने की कोई सीमा तय नही थी। बाद में ये सीमा तय की गई की 1 बॉल पर महत्तम 3 रन दौड़ सकते है।
loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: