हॉलीवुड फेमस है अपनी रहस्मय रोमांच से भरपूर फिल्मों के लिए। ऐसी ही एक फिल्म जो साइंस एक्सपेरिमेंट पर आधारित है। जिसमें कोई कंपनी अपने निजी स्वार्थ के लिए वायरस बनाती है और वह इंसानो में तबाही फैला देता है। फिल्म का नाम है रेसिडेंट ईविल। फिल्म के मुख्य किरदार में हीरोइन मिला जोवोविच है।
खतरनाक ज़ॉम्बीज़ से लड़ती है मिला
फिल्म का पहला पार्ट 2002 में रिलीज हुआ था। शुरुआत में कोई कम्पनी की प्रयोगशाला से कोई टी वायरस चुराता है और एक बोतल तोड़ देता है। कंप्यूटर सिस्टम पूरी कंपनी को लॉक डाउन कर देती है। अब ये वायरस अंदर के लोगों में फ़ैल कर खतरनाक रूप ले रहा था। बाहर से कुछ लोग ये पता लगाने जाते है कि आख़िरकार अंदर क्या हुआ है?
सब लोग के साथ में हीरोइन ऐलिस भी जाती है। वह जैसे जैसे अंदर जाते है उनको खतरनाक जॉम्बीज का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग मर भी जाते है। हीरोइन खतरनाक एक्शन कर के सब को मारती है पर इतने लोग है जिसे मर पाना मुश्किल है। कंप्यूटर सिस्टम क्वीन को बंद करना होता है। और क्वीन एक खतरनाक जानवर को उन पर छोड़ती है। अब ये फिल्म देखने के बाद ही मालुम पड़ेगा की उस जानवर का क्या हुआ? क्वीन का क्या हुआ? और ऐलिस के साथ एक बड़ी घटना बनती है?




Post A Comment:
0 comments: