दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल विकेट कीपर मार्क बाउचर का जन्मदिन 3 दिसम्बर को गया। मार्क बाउचर को अफ्रीका का सबसे सफल क्रिकेटर गिना जाता है। उन्होंने 22 साल की उम्र 1997 में क्रिकेट में एंट्री की थी। 2012 में एक मैच के दौरान उनकी आँख पर चोट लगी थी। ये चोट इतनी गंभीर थी की उनको मजबूरन सन्यास लेना पड़ा था।
ऐसी थी घटना
10 जुलाई 2012 को दक्षिण अफ्रीका और समरसेट के बीच मैच खेला जा रहा था। मैच की 46 वि ओवर में इमरान ताहिर की गेंद पर जर्मल हुसेन बोल्ड हुआ था। उस वक्त स्टंप की बेल उछलकर बाउचर की आँख पर लगी थी। उस समय बाउचर ने हेलमेट नही पहना हुआ था। चोट इतनी गम्भीर थी की उनको मजबूरन सन्यास लेना पड़ा था।
अभी भी है टेस्ट के नंबर वन विकेट कीपर
2012 में कैरियर का अंत होने के बावजूद भी टेस्ट क्रिकेट में बाउचर नंबर 1 विकेट कीपर है। उनके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच और स्टंपिंग का रिकॉर्ड उनके नाम है। 147 टेस्ट में बाउचर ने 555 आऊट किये है, जिनमें 532 कैच और 23 स्टंपिंग है। 9 साल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले धोनी विश्व के महान विकेट कीपर में से एक है पर धोनी मार्क बाउचर का रिकॉर्ड नही तोड़ पाए है। धोनी ने 90 टेस्ट में 294 आउट किये है, जिसमें 254 कैच और 38 स्टंपिंग है।




Post A Comment:
0 comments: