![]() |
| https://vignette.wikia.nocookie.net/missionimpossible/images/3/3e/Mission_Impossible_3.jpg/revision/latest?cb=20171104213424 |
फिल्म प्रास्ताविक
हॉलीवुड सुपर स्टार टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर सुपर हिट फिल्म सीरीज मिशन इम्पॉसिबल की अगली फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य किरदार में टॉम क्रूज है। फिल्म में टॉम क्रूज ख़ुफ़िया एजेंट इथन हंट बना हुआ है। उसकी टीम खतरनाक मिशन कर के दिखाते है।
टॉम के सामने खतरे में है उसकी गर्लफ्रेंड
फिल्म की कहानी में एजेंट को विलन बंदी बनाता है। जिसे छुड़ाने के लिए टॉम अपनी काबिल टीम को लेकर पहुंचता है। और एजेंट को छुड़ा लेता है। पर विलन ने एजेंट के दिमाग में बम डाला हुआ है जो फट जाता है और एजेंट की मौत हो जाती है। टॉम उसके पीछे पड़ता है। वह खतरनाक हथियार बना रहा होता है। वह टॉम को धमकी देता है कि उसकी गर्लफ्रेंड को भी मार डालेगा।
विलन टॉम की गर्लफ्रेंड जूलिया को किडनैप कर के शांघाई ले जाता है। वहाँ से जूलिया को छुड़ाना मिशन इम्पॉसिबल है। टॉम वहाँ पहुँच जाता है। और उसका सामना विलन से होता है। टॉम के दिमाग के अंदर भी वह बम लगा दिया जाता है। अब इसके आगे का एक्शन थ्रिलर फिल्म में देखने को मिलेगा।
टॉम क्रूज विलन को कैसे मारता है? उससे पहले वह दिमाग में पड़े बम से कैसे बचता है? जूलिया को टॉम ने बचाया? खतरनाक हथियार मिला? इन सारे सवालों का जवाब फिल्म से मिलेगा।


Post A Comment:
0 comments: