हॉलीवुड में भुत प्रेत वाली फिल्मों की डिमांड बढ़ रही है। उसमें भी वो सुपर हीरो हो तो चार चांद लग जाता है। ऐसी ही फिल्म जिसमे छोटा बालक अपने पिताजी को बचाने के लिए किसीका कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत कर देता है। पर वह कॉन्ट्रैक्ट बहुत ही फायदे का सौदा साबित होता है। फिल्म का नाम है घोस्ट राइडर। फिल्म का मुख्य किरदार निभाया है निकोलस केज ने।
हर बुरी आत्मा को नष्ट करता है ये घोस्ट राइडर
फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी में डेविल हीरो को कॉन्ट्रैक्ट करवाता है। बड़ा होने के बाद डेविल हीरो को स्पेशल पॉवर देता है। जिसकी बदौलत वह पूरी आत्माओं को नष्ट कर पता है। पॉवर से हीरो की स्कल आग से घिर जाता है। वह एक घोस्ट राइडर बन जाता है। वह बुरी आत्मा के पीछे पड़ता है। डेविल का बेटा जिसे सान वेगन्ज़ा का कॉन्ट्रैक्ट चाहिए।
घोस्ट राइडर विलन के तीनों घोस्ट को मार देता है। विलन हीरोइन को उठा ले जाता है। घोस्ट राइडर कॉन्ट्रैक्ट लेकर वहां पहुंचता है। कॉन्ट्रैक्ट पढ़कर विलन और पॉवरफुल हो जाता है। दोनों के बीच जोरदार फाइट होती है। अब फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि घोस्ट राइडर ने कैसे बचाया और उसे कैसे मारा?
घोस्ट राइडर फिल्म बेहद ही शानदार और एक्शन थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म के एक्शन इतने लाजवाब है कि देखना बनता है। जब भी हीरो राइडर बनता है तब उसका बाइक और वह खुद इतने शानदार नजर आते है कि बस उन्हें एक्शन करते हुए देखने की इच्छा होती है। फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हो चूका है पर उसमें इतना मजा नही है। पहले पार्ट को जरूर देखना चाहिए।




Post A Comment:
0 comments: