फिल्म रिव्यु-
फिल्म टाइगर जिंदा है कि डायरेक्टर है आदित्य चोपड़ा। फिल्म के प्रमुख किरदार में है सलमान खान और कैटरीना कैफ।
कहानी-
फिल्म की कहानी देशप्रेम पर आधारित है। सलमान खान और कैटरीना के इर्दगिर्द कहानी घूमती है। विदेश में कैद 40 नर्स को छुड़ाने के लिए मिशन को अंजाम देना होता है। ये नर्स आतंकवादियो के कब्जे में होती है। अमेरिका ने चेतावनी दे होती है कि अगर 7 दिन के अंदर ये मिशन पूरा नही होगा तो वह बम से उनको उड़ा देंगे। इन नर्स में भारत और पाकिस्तान की नर्स होती है। भारत से टाइगर और पाकिस्तान से जोया को इस मिशन पर भेजा जाता है। फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर है? क्या टाइगर और जोया अमेरिका के अटैक से पहले उनको छुड़ा पाएंगे? और उन्होंने किन हालातों में ये मिशन पर गए वह सब फिल्म से देखने को मिलेगा।
निर्देशन-
अली अब्बास जफर की इस फिल्म का डायरेक्शन बेहतरीन है। सलमान और कैटरीना के डायलॉग्स और एक्शन बेस्ट है। फिल्म में दिखाए गए जंगल और दोनों के सामने आती तकलीफें फिल्म में मजेदार बना देती है। दोनों की एक्टिंग लाजवाब है। फिल्म लंबी है पर मनोरंजक है।
एक्टिंग-
सभी दर्शकों के चहिते सलमान की एक्टिंग काबिले तारीफ है। सलमान के एक्शन सीन देखकर दर्शक खुश हो जाते है। कैटरिना ने भी बढ़िया एक्टिंग की है। विलन का रोल भी अच्छा है।
म्यूजिक-
फिल्म का म्यूजिक अच्छा है। पहले से ही सोंग्स ने धूम मचाई थी। स्वेग से स्वागत वाला गाना बेस्ट है।
फिल्म देखनी चाहिए?
फिल्म देखनी की दो प्रमुख वजह है। सलमान के चाहक और देशभक्ति की फिल्में देखने वाले लोग जरूर इसे एकबार देखेंगे।


Post A Comment:
0 comments: