डिरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने 2008 मे बनाई सुपरहिट फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी"। इस फिल्म के मुख्य किरदार हे, शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और विनय पाठक। इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हे। इस फिल्म की खूबिया और खामिया देखते हे।
* थीम/ कहानी-
फिल्म की थीम यूनिवर्सल हे, लव, लाइफ हे।फिल्म की कहानी सिम्पल हे, हीरोइन की शादी होने वाली हे। हीरो उसके घर आता जाता हे। वो उसको मन ही मन मे जी जान से प्यार करता हे। शादी के दिन खबर मिलती हे की दूल्हे की मोत हो जाती हे। हीरोइन के घर पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ता हे। लड़की का बाप आबरू बचाने के लिए उसकी शादी की बात हीरो से करता हे। शादी हो जाती हे। शादी के बाद लड़की का मन पुरानी बाते भूल नही पाता। डान्स कॉम्पिटिशन मे पार्टनर के साथ मन मिलता हे। बाद मे पता चलता हे की वो लड़का उसका पति ही हे। दोनो मे प्यार हो जाता हे और डान्सिंग कॉम्पिटिशन जित जाते हे, और लाइफ की भी। बड़ी सुहानी फिल्म हे।
* किरदार-
फिल्म मे मुख्यतः चार किरदार हे। अनुष्का शर्मा- तानिजी, शाहरुख खान- सुरिन्दर साहनी और राज, और विनय पाठक- बिल्लू। फिल्म की हीरोइन का किरदार मॉडर्न भी हे और संस्कारी भी। पिता के कहने पे अनजान आदमी से शादी कर लेती हे और शादी के बाद डान्स कॉम्पिटिशन मे अनजान आदमी के साथ डान्स भी करती हे। हीरो बिचारा आम आदमी सुबह नोकरी करता हे शाम को थकाहारा सो जाता हे। बीवी के प्यार के लिए तरसता हे मगर बीवी पुराने जख्मो को भुला नही पाती। राज एकदम मोर्डन लड़का। कपडे पहेनना, बाते करना, घूमना, चश्मा लगाना। रोमियो टाइप अंदाज। मगर वो सिर्फ अपनी बीवी को खुश करने के लिए करता हे। सबसे मजेदार किरदार बिल्लू का हे, जो अपनी शॉप चलाता हे। वो और सुरिन्दर पक्के दोस्त हे। वो उसको आईडिया देता रहता हे बीवी को खुश करनेका। दूसरे किरदार कहानी को आगे बढाने के लिए हे।
* एक्टिंग-
अनुष्का शर्मा की ये पहली फिल्म हे। उसको बड़े स्टार शाहरुख़ खान के साथ काम करना था। उसने बखूबी निभाया। उसकी एक्टिंग तो बढ़िया हे, मगर डान्स सबका मन मोह लेता हे। किंग खान ने दोनों ही किरदार बखुब निभाए हे। एक्टिंग ला जवाब हे। फनी एक्टिंग विनय पाठक की लगती हे।
* गाने-
फिल्म के सारे गाने सुपरहिट हे। "तुज में रब दीखता हे," "होले होल," "डान्स पे चान्स" ये सब गाने फिल्म को और म्यूजिकल व रोमेंटिक बना देते हे। गाने इतने मधुर हे की आज भी लोग सुनते हे, गुनगुनाते हे। डान्स पे चान्स मारले गाना बहोत ही वायरल हुआ था।
* अच्छी बाते/ बुरी बाते-
फिल्म मे हीरोइन बाप की इज्जत बचाने के लिए किसी से भी शादी कर लेती हे ये उसके संस्कार दर्शाता हे। वो डान्स करति हे और बाइक भी चलाती हे वो उसकी आधुनिकता दिखाता हे। अनजान आदमी के साथ डान्स करना, घूमना, फिरना वो ज्यादा लगता हे। सीधा सरल आदमी बीवी की मरजी के मुताबिक डान्स करने जाने देता हे। बीवी का प्यार पाने के लिए अपना हुलिया बदल देता हे। बिल्लू अपना काम छोड़कर दोस्त की लाइफ बनाने के पीछे पड़ा हे ये अच्छी बात हे।
इतनी खूबसूरत रोमेंटिक फिल्म का मजा ही अलग होता हे। ऐसी फिल्म सालो मे कभी कभी ही आती हे।





Post A Comment:
0 comments: