क्रिकेट को हमेशा जेंटलमैन के खेल की तरह देखा जाता है और हर प्लेयर्स के पास से खेलदिली की उम्मीद की जाती है। पर टीम से बाहर चल रहे गंभीर ने दिल्ली और बंगाल के बीच की सेमीफाइनल की मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जिससे उनकी खेलदिली की भावना पर सवालिया निशान उठना चालू हो गया है। पर गंभीर इसके बाद ज्यादा रन नही कर पाए थे और टीम के स्कोर पर उसकी कोई असर नही हुई थी। पर गंभीर के बर्ताव की टिका हो रही है।
गंभीर ने किया कुछ ऐसा की रो पड़ा बॉलर
मैच के दौरान गंभीर 101 रन पर खेल रहे थे तब एक कैच पर अंपायर ने नॉट आउट दिया था। उसके बाद गंभीर सिर्फ 26 रन बना पाए थे। उस वक्त टीम का स्कोर 174 पर कोई भी विकेट का नुकसान नही हुआ था। गेंदबाज आमिर गनी के बॉल पर विकेट कीपर श्रीवत्स को कैच मिला था पर अंपायर ने उसको आउट नही दिया था। रीप्लाय में दिख रहा था कि बैट और बॉल का संगम हुआ है और गेंदबाज बार बार अपील कर रहा है फिर भी अंपायर ने आउट नही दिया था। उस वक्त गेंदबाज ने गंभीर की और देखा और सीनियर प्लेयर ने खेलदिली की भावना ना दिखाने से वह रोने लगा था। इस पर ये बात भी की जा रही है कि अंपायर ने आउट नही दिया तो गंभीर पिच पर खड़े रहे थे। पर गंभीर जैसे सीनियर प्लेयर को एक खेलदिली का उदाहरण दिखाना चाहिए था।


Post A Comment:
0 comments: