भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर अजित अगरकर 40 साल के हो गए है। 4 दिसम्बर 1977 में मुंबई में जन्मे हुए अजित ने 191 वन डे और 26 टेस्ट मैच खेला है। अपने जमाने में हैंडसम रहे अजित की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड की स्टोरी से कम नही है। अजित ने 1999 में डेब्यू किया था। उसी दैरान उनकी मुलाकात फातिमा से हुई थी जो आगे जाकर उनकी पत्नी बनी थी।
फ़िल्मी है अगरकर की लव स्टोरी
फातिमा के भाई का नाम मजहर है जो अजित का अच्छा दोस्त है। फातिमा अपने भाई के साथ अजित की मैच देखने जाती थी। वही से दोनों की दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे उनकी मुलाकातें बढ़ती गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अलग धर्म के होने की वजह से दोनों परिवार के विरोध का सामना भी करना पड़ा था। अगरकर मराठी हिन्दू है और फातिमा मुस्लिम है। दोनों ने धर्म के बंधन तोड़कर 9 फरवरी 2002 में शादी की है। इस कपल को एक बेटा भी है जिसका नाम राज है।
अजित अगरकर को कोई शायद ही ऐसा होगा जो जानता नही होगा। अजित ने क्रिकेट में आते ही अपनी घातक गेंदबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। तेज 50 विकेट लेकर उन्होंने विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया था। अजित ने गेंदबाजी के साथ साथ शानदार बल्लेबाजी कर के टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान भी किया था। एक समय तो ऐसा आ गया था कि उनको ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए भी भेजा जाता था। अजित अगरकर भारतीय क्रिकेट के एक स्टार क्रिकेटर रह चुके है। अजित अगरकर को हमेशा उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा।

Post A Comment:
0 comments: