फिल्म प्रास्ताविक
हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्शन थ्रिलर फिल्म सीरीज आयरनमैन का पहला भाग 2008 में रिलीज हुआ था। ये फिल्म हॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंदीदा हे। फिल्म में एक्शन है, रोमांस है, थ्रिलर है और फाइटिंग है। फिल्म ने कई सारे रिकार्ड्स बनाए थे। फिल्म के मुख्य किरदार में रोबर्ट डाउनी जूनियर है। रोबर्ट यानि टोनी स्टार्क एक हथियार उत्पादक है।
क्या दुनिया को बचा पाएगा आयरनमैन?
फिल्म में टोनी अमेरिका के सोल्जर को वेपन्स का डेमो देने आया था। जाते वक्त उनके काफिले पर अटैक होता है। टोनी बुरी तरह घायल होता है। उसकी छाती में चोट लगती है और वह बेहोश हो जाता है। जब होश में आता है तब वह उसको किसी गुफा में पाता है। जब उठता है तो साथ में उसको वायर से बंधा हुआ पाता है। सामने खड़ा डॉक्टर बताता है कि उसका हार्ट में प्रॉब्लम हो गई है और बैटरी उसको बचाए रखती है। और वह आतंकवादियो के कब्जे में है। आतंकवादी आते है और उसे कहते है कि हमारे लिए हथियार बनाओ वरना मार देंगे। टोनी मान जाता है। वह पहले आर्क रिएक्टर बनाके छाती में लगाता है, जिससे उसको ऊर्जा मिलती रहे। और टोनी हथियारों को तोड़ फोड़ कर के नया हथियार बनाता है। और फिर वह एक लोहे का सूट था जिसे पहनकर टोनी आतंकवादी डेरा तहस नहस कर के भाग जाता है। वापिस आकर वह हथियार बनाना बंद कर देता है। और आयरनमैन का सूट बनाने में लग जाता है। और कामयाब भी हो जाता है। टोनी का साथी पार्टनर आतंकियो को हथियार बेचता था। उसे वह प्रिंट्स मिल जाती है जिससे सूट बना था। वह सूट बना लेता है। और टोनी का आर्क रिएक्टर चुराकर ले जाता है। टोनी पुराना आर्क रिएक्टर यूज़ कर के उससे लड़ने जाता है। विलन ने उससे भी बड़ा सूट बनाया होता है। दोनों के बीच खूंखार लड़ाई होती है। अब आगे मजा फिल्म से आएगा।
टोनी ने कैसे सूट बनाया? कैद में और घर में? साथी विलन ने कैसे सूट बनाया? टोनी को क्या बीमारी हुई थी? और अंत में लड़ाई में कौन, किस तरह से जीता? वह सब फिल्म से पता चलेगा।

Post A Comment:
0 comments: