धड़क फिल्म इस सप्ताह यानी 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर डेब्यू करने जा रही है। साथ में हीरो के किरदार में ईशान खट्टर है। इस फिल्म के कारण पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी कपूर बेहद ही चर्चा में है। फैन्स भी जाह्नवी को पहली फिल्म धड़क को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
![]() |
| https://www.peepingmoon.com/wp-content/uploads/2018/07/tanghavri_36880213_224058468240870_5414658458249068544_n-1.jpg |
इस फिल्म को सफल बनाने के लिए जाह्नवी ने जमकर प्रमोशन किया है। प्रमोशन के लिए जाह्नवी ने कोई कसर नही छोड़ी है। उसने हर जगह इस फिल्म का प्रमोशन किया है। प्रमोशन के वक्त उसने ड्रेसिंग स्टाइल से सबका दिल जीत लिया था। हाल ही में एक प्रमोशन के दौरान उसने ब्लैक कलर के कपडे पहने थे। वह काले कलर के लहंगे में नजर आई थी। वह इस ड्रेस में बेहद ही सुंदर लग रही थी। लोग उनके दीवाने हो गए और उसे आसमान की हूर बुलाने लगे। और खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी उनके कानों में पहनी हुई बालियां। जाह्नवी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश है।


Post A Comment:
0 comments: