भारत और इंग्लैंड के बीच वन डे सीरीज चल रही है। टीम इंडिया ने पहला मैच रोहित शर्मा के शानदार शतक के बदौलत जीत दर्ज की थी। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले टॉस जीता था और बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड की टीम में रुट ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक बनाया था। उन्होंए 113 रन बनाए थे। उनका साथ दिया विली ने। उन्होंने भी 50 रन बनाए थे। मोर्गन ने भी अर्ध शतक बनाते हुए 53 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की थी। इस बार भी टीम इंडिया स्पिनर कुलदीप यादव ने 3 विकेट लेकर टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। हार्दिक पंड्या, चहल और उमेश यादव ने भी योगदान देते हुए एक एक विकेट लिए थे। 323 रन के लक्ष्य को भारत हांसिल करना चाहेगा। इस मैच में जीत के साथ इंडिया सीरीज भी जीत लेगा। अब भारतीय बल्लेबाजों को अपना फॉर्म जारी रखते हुए टीम को जीत दिलानी है।



Post A Comment:
0 comments: