टेस्ट मैच नंबर 1, बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज
बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 43 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से सिर्फ लिटन दास ही 25 रन बना सके थे। दूसरे प्लेयर कुछ खास नही कर पाए थे। वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों में रोच को 5 विकेट मिले। कम्मिन्स को 3 विकेट मिले और होल्डर को 2 विकेट मिले थे।
![]() |
| https://www.cricwizz.com/wp-content/uploads/2018/07/West-vs-BANG.jpg |
वेस्ट इंडीज ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए 406 रन बनाए थे। ब्रैथवेट ने 121 रन बनाए। स्मिथ ने 58 रन बनाए। पॉवेल ने 48 रन बनाए। होप ने 67 रन बनाए। होल्डर और रोच ने 33 रन बनाए। बांग्लादेश के गेंदबाजों में जायेद ने 3 विकेट लिए। मिराज ने 3 विकेट लिए। शाकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए। रबी और महमूदुल्लाह ने एक एक विकेट लिए।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में भी कुछ खास नही किया। तमिम इक़बाल ने 13 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 12 रन बनाए। नुरुल हसन ने 64 रन बनाए। रुबेल हुसेन ने 16 रन बनाए। वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों में गेब्रियल को 5 विकेट मिले। होल्डर को 3 विकेट मिले। और कम्मिन्स को 2 विकेट मिले। वेस्ट इंडीज ने इस टेस्ट मैच को एक पारी और 219 रन से हराया। मैच में केमार रोच को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था।


Post A Comment:
0 comments: