T20 मैच नंबर 1, इंडिया बनाम इंग्लैंड, 3 जुलाई 2018
टीम इंडिया इंग्लैंड के टूर पर है। पहले T20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बैटिंग और गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना स्की थी। इंग्लैंड के बल्लेबाजों में रॉय ने 30 रन बनाए थे। बटलर ने 69 रन बनाए थे। और विली ने 29 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजो में कुलदीप यादव को 5 विकेट मिले थे। उमेश यादव को 2 और हार्दिक को 1 विकेट मिला था।
टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को चेस करने के लिए ओपनिंग में धवन और रोहित को भेजा था। धवन ने 4 रन बनाए। रोहित ने 32 रन बनाए। राहुल ने 101 रन बनाए। कोहली ने 20 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 163 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड के गेंदबाजों में विली और रशीद को एक एक विकेट मिला था। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था।


Post A Comment:
0 comments: