भारत और इंग्लैंड के बीच T20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वन डे सीरीज शुरू हो गई है। पहली वन डे का मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग की थी। इंग्लैंड की टीम में सबसे ज्यादा रन बटलर और बेन स्टोक्स ने बनाए थे। बटलर ने 53 रन बनाए थे। और बेन स्टोक्स ने 50 रन बनाए थे। टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ज्यादा रन नही बना पाया था।
कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पकड़कर रखा
भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नही दिया था। टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहतरीन रही थी। कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के 6 विकेट लेकर टीम को 268 रन पर ऑल आउट कर दिया था। उमेश यादव ने 2 विकेट लिए थे। और युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिया था। भारतीय गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया था। अब बल्लेबाजों को अपना जौहर दिखाना है और इस मैच को जीत लेना है।


Post A Comment:
0 comments: