हॉउसफुल फिल्म का नाम सुनते ही कॉमेडी, रोमांस और ग्लैमर की याद आ जाती है। इस फिल्म सीरीज के 3 पार्ट्स पहले रिलीज हो चुके है। तीनो पार्ट्स सुपर हिट और रोमांस से भरपूर है। हॉउसफुल में दीपिका पादुकोण, शाहज़ाहन पदमसी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, असिन, जरीन खान जैसी सुंदर और ग्लैमरस हीरोइन ने काम किया हुआ है। फिल्मे में हीरो में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, जॉन अब्राहम जैसे मशहूर अभिनेता काम कर चुके है। फिल्म में मुख्य कहानी है प्यार पाना और उसके लिए किसी भी हद तक जाना। फिल्म में कॉमेडी और ग्लैमर दिल और दिमाग को खुश कर देता है। अब इस फिल्म सीरीज की नेक्स्ट फिल्म यानी हॉउसफुल 4 की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में भी खुबसुरत हीरोइन अपना जलवा बिखेरने वाली है। फिल्म में बॉबी देओल भी काम करने वाले है। फिल्म की प्रमुख हीरोइन है कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा।
Third party image reference
हॉउसफुल 4 में है इन हीरोइन का जलवा
हॉउसफुल 4 की शूटिंग अभी चल रही है। और फिल्म के सेट पर से कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमे कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और फराह खान साथ में मस्ती करते नजर आ रहे है। ये तीनो हीरोइन बेहद ही सुंदर और ग्लैमरस है। कृति सेनन को सबने बेहद पसंद किया है। हीरोपंती से उन्होंने अपना जलवा सबको दिखाया है। पूजा हेगड़े ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मे की है। कृति खरबंदा भी बॉलीवुड की सुंदर हीरोइन है। इन तीनो हीरोइन के पास एक अच्छा मौका मिला है। अगर ये फिल्म सुपर हिट साबित होती है तो उनका करियर का ग्राफ बड़ा तेजी से आगे बढ़ेगा। पिछली 3 फिल्मों की बात करे तो सारी फिल्मे सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला है। ये फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है।
Third party image reference
फिल्म सीरीज के हीरो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर के स्टंट करते हुए फोटो भी शेयर किए थे। ये फिल्म सीरीज पिछले ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए हिट साबित होगी। सबकी नजर फिल्म की हीरोइन पर होगी। और खास तौर पर कृति सेनन पर। फिल्म में कृति को किस तरह से दिखाया जाएगा उस पर सबकी नजर होंगी।
Third party image reference
फिल्म में आपको कौनसी हीरोइन ज्यादा पसंद है वह नीचे कॉमेंट करे। आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक, कॉमेंट, शेयर और फॉलो कीजिए। ऐसी मसालेदार, मजेदार और मनोरंजक पोस्ट के लिए फॉलो करें।

Post A Comment:
0 comments: