ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

कोरोना का दान सोशल मीडिया पर बताने वालों को तमाशा मानती हैं ये हीरोइन, खुद 3 बार किया हैं दान

कोरोना का दान सोशल मीडिया पर बताने वालों को तमाशा मानती हैं ये हीरोइन, खुद 3 बार किया हैं दान
Share it:
पूरी दुनिया में अभी कोरोना का खतरा मंडरा रहा हैं। बल्कि यूं कहें कि कोरोना कहर बन के टूट पड़ा हैं। हर जगह डर का माहौल शुरू हो गया हैं। इसी बीच भारत सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए 21 दिन तक पूरे देश को लोक डाउन कर दिया हैं। अब लोगों को धंधे रोजगार की चिंता सताने लगी हैं। बॉलीवुड के स्टार्स, व दूसरे लोग भी डोनेशन देने में जुड़ गए हैं। लोग डोनेट करने के बाद सोशल मीडिया में जारी करते हैं। अब इस पर भी विवाद हो गया हैं। मशहूर गायिका सोना महापात्रा ने ये बात बोली हैं।
अपने गांनो से लोगों का दिल जीतने वाली सोना सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक व राजनितिक मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। कोरोना पीड़ित लोगों के लिए लोग दान कर रहे हैं। एक यूजर ने सोना को दान करने के बारे में पूछ लिया था। सोना ने बताया कि उनको तमाशा करना पसंद नहीं हैं। वो खुद इसके लिए तीन बार दान कर चुकी हैं। पीआर तमाशा के लिए उनको सोशल मीडिया में बताना पसंद नहीं हैं।
सोना महापात्रा ने फैन की बात का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना के लिए एलग एलग तीन जगह पर दान दिया हैं। पर उनको पीआर तमाशा करना बिलकुल पसंद नहीं हैं। सोना ने अपने फैन को भी दान करने की सलाह दी हैं। उन्होंने कहा कि अभिजीत तुम भी जितना हो सके उतना दान करो। सोना के इस मुद्दे की हर जगह चर्चा हो रही हैं। सोशल मीडिया में इस बात पर काफी चर्चा हो रही हैं और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।
कोरोना के कारण और वैसे भी सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाली सोना कनिका कपूर पर गुस्सा होने के बाद सुर्खियों में आई थी। कनिका कपूर ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद लोगों के साथ पार्टी की थी। जिस वजह से लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ चुका हैं। लोगों ने भी कनिका के इस व्यवहार की खूब आलोचना की थी। कनिका को सोना ने अपने ट्वीट में गैर जिम्मेदाराना बेवकूफ बताया था।सोना ने ट्वीट में बताया था कि कोरोना भारत में फैलेगा क्योंकि भारत ऐसे बेवकूफ लोगों से भरा हुआ हैं। कनिका विदेश से आकर लोगों के साथ मिली जुली थी और वह कोरोना इन्फेक्टेड थी।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: