भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली में अनुष्का शेट्टी ने काम किया हुआ हैं। अनुष्का शेट्टी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हीरोइन में से एक हैं। अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर को लेकर काफी बातें उठती रहती हैं पर हमेशा अनुष्का व प्रभास ने इस बात ख़ारिज किया हैं। कास्टिंग काउच को लेकर अनुष्का ने अपनी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि आज भी कास्टिंग काउच मौजूद हैं।
अनुष्का ने टॉलीवुड डॉट नेट को दिए हुए इंटरव्यू में कहा था कि मैंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया क्योंकि वह स्ट्रैट फॉरवर्ड हैं। स्ट्रैट फॉरवर्ड वाले व्यक्ति को कोई भी प्रताड़ित नहीं कर सकता। में स्ट्रैट फॉरवर्ड और फ्रैंक पहले से ही रही हूं। हीरोइन को खुद ये तय करना पड़ेगा की छोटे रास्ते से उसे फेम चाहिए या कठिन रास्ते से वह लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिकना चाहती हैं। अनुष्का ने आगे बताया कि वह कड़ी मेहनत और अपने प्रयासों में विश्वास रखती हैं और कास्टिंग काउच से दूर रहती हैं। अनुष्का अपनी फिल्म निशब्दम की शूटिंग में व्यस्त हैं और अप्रैल में रिलीज होने की संभावना हैं पर कोरोना वायरस की वजह से रिलीज़ टल सकती हैं।
निशब्दम फिल्म हेमंत मधुरकर के डायरेक्शन में बन रही हैं। फिल्म में आर माधवन, अंजली और शालिनी पांडे हैं। फिल्म 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं पर अब मुश्किल लग रहा हैं। अनुष्का ने प्रभास के साथ रिश्ते को लेकर भी खुलके बात की थी। अनुष्का ने बताया कि वह प्रभास को 15 साल से जानती हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और में उन्हें रात को 3 बजे भी फ़ोन कर सकती हूं। वह ऐसे ही जुड़े हुए हैं और उनकी शादी नहीं हुई हैं। उनकी जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया जाता हैं।




Post A Comment:
0 comments: