ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review:विन डीजल नजर आए सुपर हीरो किरदार में,खतरनाक एक्शन व स्टंट से भरपूर हैं फिल्म ब्लडशॉट

Bloodshot movie review in hindi, bloodshot movie review, bloodshot review
Share it:


फिल्म रिव्यु: Bloodshot - 2020
हॉलीवुड के मशहूर सुपर स्टार विन डीजल की फिल्म ब्लडशॉट इस शुक्रवार तारीख 13 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म के मुख्य किरदार में विन डीजल, गाय पियर्स जैसा मंजे हुए कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड विल्सन ने किया हैं। फिल्म का प्रकार एक्शन थ्रिलर और सुपर हीरो हैं। फिल्म हिंदी और तमिल तेलुगु में भी उपलब्ध हैं।
फिल्म की कहानी:- फिल्म की मुख्य कहानी में रे नाम के सोल्जर की कहानी दिखाई गई हैं। रे का किरदार विन डीजल ने निभाया हैं। रे की हत्या उनकी बीवी के साथ ही कर दी जाती हैं। रे को साइंटिस्ट की एक टीम ने बचा लिया हैं। रे के बॉडी में नैनो टेक्नोलॉजी का इंजेक्शन डालते हैं। जिससे रे जिंदा जो जाता हैं। पर रे को कुछ याद नहीं हैं। उसको इस टेक्नोलॉजी के जरिए जबरदस्त और खतरनाक पॉवर मिल जाती हैं। रे के बॉडी पर जितने भी वार होते हैं वो नैनो रोबॉट चुटकियों में ठीक कर देते हैं। रे पिछली जिंदगी भूल चुका हैं।
रे एक मिशन पर जाता हैं वहाँ वो उस आदमी को देखता हैं जिसने उसकी बीवी को मारा होता हैं। रे को याद आना शुरू हो जाता हैं। उसे बेहद गुस्सा आता हैं। रे अब उस आदमी से बदला लेना चाहता हैं। वो मौका देखकर उस सरकारी फैसिलिटी से भाग जाता हैं। उसकी तलाश में वो निकल पड़ता हैं। आगे क्या होता हैं वह जानने के लिए ये फिल्म देखनी पड़ेगी।
रिव्यु:- सुपर हीरो फिल्म का क्रेज देखते हुए अब सोनी पिक्चर्स अब मैदान में आ गया हैं। फिल्म ब्लडशॉट एक कॉमिक्स पर आधारित फिल्म हैं। वैसे फिल्म की कहानी में कुछ नयापन नहीं हैं पर फिल्म इफेक्ट्स और एक्शन सीन जबरदस्त और हैरत अंगेज हैं। विन डीजल को एक्शन करते देखना बेहद मस्त लगता हैं।
फिल्म के किरदारों की एक्टिंग की बात करें तो सबने ठीक ठाक काम किया हैं। सुपर हीरो फिल्म में विसुअल इफेक्ट्स के चले किरदार को रियल एक्टिंग करने का मौका शायद ही मिलता हैं। इस फिल्म में विन डीजल को सुपर हीरो सूट में नहीं दिखाया गया हैं। हो सकता हैं कि अगली सीरीज में ऐसा कुछ हो। फिल्म की शुरुआत से ही पता चल जाता हैं कि आगे क्या होगा। फिल्म की कहानी ऐसी लगती हैं जैसे सबने देखि हो। विन डीजल के फैन हो तो इस फिल्म को जरूर देखनी चाहिए।

loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: