ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

सोशल डिस्टेंस पर बनी हैं ये 5 शानदार फिल्में, सभी हैं एक से बढ़कर एक

सोशल डिस्टेंस पर बनी हैं ये 5 शानदार फिल्में, सभी हैं एक से बढ़कर एक
Share it:
कोरोना वायरस के संक्रमण के देखते हुए सरकार ने पूरे देश को लॉक डाउन में डाल दिया हैं। खुद प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की हैं कि खुद की और दूसरों की सावधानी बरतें। इसीलिए जितना हो सके उतना सोशल डिस्टेंस रखें। कोरोना वायरस ने दुनिया भर में अपने पांव पसार लिए हैं अब तक दुनिया में 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सरकार ने सबको घर में रहने की सलाह दी है इसलिए अपना टाइम व्यतीत करने के लिए सोशल डिस्टेंसपर बनी यह पांच बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए।
1 . होम अलोन :- हॉलीवुड की ये कॉमेडी फिल्म 1990 में बनी थी। केविन नामका एक लड़का परिवार की गलती की वजह से घर में अकेला रह जाता हैं। वो घर का सामान भी खुद खरीदने जाता हैं। चोरों को यह पता चल जाता हैं कि वह अकेला हैं तो उसके यहाँ चोरी करने का प्लान बनाते हैं। केविन अपनी समझदारी और बुद्धि की वजह से उनको मजा चखाता हैं और पुलिस के आगे पकड़वा देता हैं।
2. केस्ट अवे:- टॉम हैंक्स स्टारर इस फिल्म को आज भी याद किया जाता हैं। इस फिल्म में चक नोलैंड नाम का एक आदमी कोई अनजान आईलैंड पर फंस जाता हैं। उसकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं। वो एक फुटबॉल को अपना दोस्त बनाता हैं और उससे बातें करता रहता हैं। सालों बाद वह आइलैंड से बाहर निकलने में कामयाब हो जाता हैं।
3. ग्रेविटी:- यह फिल्म 2013 में बनी थी। इस फ़िल्म के मुख्य किरदार में जॉर्ज क्लूनी और सांद्रा बुलॉक हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एस्ट्रोनॉट्स अकेले में कैसे काम करते हैं और उनको किन किन परेशानियों का सामना करता करना पड़ता है वो इस फिल्म में दिखाया गया हैं। 86 वें अकादमी अवार्ड्स में इस फिल्म ने 10 केटेगरी में एवॉर्ड जीता हैं।
4. अनदर एर्थ:- 2011 में बनी फिल्म का निर्देशन माइक कोहीन ने किया था। फिल्मों में हीरोइन रोड़ा दूसरी पृथ्वी में जाकर अपने पूर्व जीवन से खुद को दूर कर लेती हैं और बाद में उस व्यक्ति के साथ प्यार कर बैठती हैं जिसके परिवार की उसने हत्या की थी।
5. हर:- वाकिन फ़ीनिक्स की यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में थियोडोर नामका हीरो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्यार में पड़ जाता हैं। जिसकी आवाज मशहूर अदाकारा स्कारलेट जॉनसन ने दी हैं। इस सिस्टम को ना तो देख सकता हैं नहीं पकड़ सकता हैं। जब वह इस रिश्ते में आगे बढ़ता हैं तब उसे इस बात का अहसास होता हैं कि ऐसे व्यक्ति के साथ हैं जो शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हो सकता हैं।
loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Post A Comment:

0 comments: