बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अभिनेता आए है। कोई स्टार तो कोई सुपर स्टार रहा है। बॉलीवुड में सब स्टार के जीवन में भारी उतार चढ़ाव रहा है। ऐसा ही बॉलीवुड का एक सुपर स्टार है जो आज फ्लॉप हीरो को कगार पर खड़ा है। एक जमाने के सुपरस्टार गोविंदा को आज कौन नहीं जानता । फैंस इन को ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में देखना पसंद करते हैं, लेकिन अब वह जमाना नहीं रहा है जब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर गोविंदा के आगे पीछे घूमते थे । गोविंदा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं । आज हम आपको इस आर्टिकल में उस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर गोविंदा फिदा हो गए थे ।
घर छोड़कर चली गई थी सुनीता
गोविंदा एल ज़माने में सबसे हैंडसम थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा एक समय सबसे हैंडसम हीरो हुआ करते थे और वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल की वजह से भी जाने जाते थे । गोविंदा ने बॉलीवुड में कदम रखते ही अपने टैलेंट का लोहा मनवाया था। उनकी अदाओं पर कई अभिनेत्रियां इन पर फिदा थी, लेकिन गोविंदा ने सुनीता से शादी कर ली और वह अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे थे, लेकिन अचानक से गोविंदा की लाइफ में एंट्री हुई अभिनेत्री रानी मुखर्जी की ।
शादीशुदा होने के बावजूद रानी मुखर्जी को बेइंतहा प्यार करने लगे थे । रानी और गोविंदा का प्यार सबकी जबान पर आ गया था। लेकिन इस बात का जब पता गोविंदा की वाइफ सुनीता को चला तब शादी टूटने की भी नौबत आ गई थी और वह घर छोड़कर भी चली गई थी । लेकिन बाद में गोविंदा ने अपनी बीवी बच्चों के साथ रहना ही सही समझा । इसी वजह से उन्होंने रानी मुखर्जी से रिश्ता तोड़ लिया । गोविंदा ने अपने परिवार को एहमियत दी और प्यार को छोड़ दिया।
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
रानी मुखर्जी और गोविंदा का प्यार फिल्मो में साथ में काम करने की वजह से बढ़ गया था। इन्होंने एक साथ कई शानदार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है जिनमें हद कर दी आपने, चलो इश्क लड़ाएं, प्यार दीवाना होता है जैसी और भी कई फिल्में शामिल है । एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करने के बावजूद यह दोनों एक दूजे के ना हो सके, क्योंकि गोविंदा पहले से ही शादीशुदा थे । गोविंदा और रानी एकदूजे के ना हो सके। खूबसूरत अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गोविंदा से ब्रेकअप के बाद आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली और आज वह अपनी जिंदगी खुशहाल जी रही है । रानी मुखर्जी ने शादी के बाद मर्दानी फिल्म से कमबैक किया। मर्दानी 2 का ट्रेलर सोशल मीडिया में छा गया है।





Post A Comment:
0 comments: