ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: मौत को हंसी ख़ुशी गले लगाने की कहानी है फिल्म द स्काई इस पिंक

Movie Review: मौत को हंसी ख़ुशी गले लगाने की कहानी है फिल्म द स्काई इस पिंक
Share it:

फिल्म रिव्यु - द स्काई इस पिंक - 2019
निर्देशक सोनाली बोस की बहुत चर्चित फिल्म द स्काई इस पिंक इस शुक्रवार तारीख 11 अक्टूबर 2019 को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, जायरा वसीम , रोहित सुरेश सराफ जैसे कलाकार मौजूद है। फिल्म का थीम ड्रामा, फैमिली व रोमांस है। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद पहली बॉलीवुड की फिल्म करने जा रही है। प्रियंका ने इससे पहले हॉलीवुड की फिल्मे की है। प्रियंका ने अमेरिकन स्टार निक जोनास के साथ शादी कर के यूस सेटल होना ठीक समजा था। प्रियंका के लिए भी ये फिल्म काफी मायने रखती है।

फिल्म की कहानी - फिल्म की कहानी बड़ी संजीदा है। कहानी में प्रियंका और फरहान अख्तर अपनी तीसरी संतान को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते है। उनकी पहली संतान तान्या छोटी उम्र में चल बस्ती है। दूसरी संतान के रूप में एक बेटा है। तीसरी संतान यानी आयशा यानि जायरा वसीम को बड़ी घातक बीमारी है। जिसका कोई इलाज नही है। फैमिली आयशा को बचाने के लिए लंदन चले जाते है। सब लोग बेटी की ख़ुशी के लिए जी जान लगा देते है।

जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ती है सबकी आँखे नम होना शुरू हो जाती है। फिल्म का क्लाइमेक्स बड़ा ही दिल को छू लेता है। डायरेक्टर ने ये ध्यान रखा है कि फिल्म सिर्फ एक इमोशनल ड्रामा ना बन जाए। फिल्म के कलाकार आयशा को खुश करने के लिए तरह तरह के प्रयास करते है। फिल्म में काफी ऐसे सिन है जो गुदगुदाने पर मजबूर कर देते है।

प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर है ही। उनके लिए ये फिल्म काफी मायने रखती है। विदेश में शादी करने के बाद इंडियन दर्शकों को साथ में बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है ये फिल्म। फरहान अख्तर भी अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए जाने जाते है। फिल्म में सबने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है। डायरेक्टर शोनाली बोस ने ये ख्याल रखा है कि फिल्म धीमी या इमोशनल ना बन जाए। फिल्म में हर तरह का टच देखने मिलता है। फिल्म को 45 साल के लंबे समय को दिखाया है। मौत एक संपूर्ण सत्य है। उसे इस फिल्म में बखूबी फिल्माया गया है।



loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: