ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

कॉमेडियन वेणु माधव के अंतिम संस्कार में पहुंचे साउथ के ये बड़े सुपरस्टार, चेहरे पर दिखी मायूसी

कॉमेडियन वेणु माधव के अंतिम संस्कार में पहुंचे साउथ के ये बड़े सुपरस्टार, चेहरे पर दिखी मायूसी
Share it:

     इस दुनिया में जो आया है उसको एक बार फिर से वापस जाना ही है, खुदा के दरबार में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता और वहां रिश्वत भी तो नहीं चलती । खुदा सबके साथ एक समान व्यवहार करता है। बड़े या छोटे हो उनको एक ही लाठी से न्याय करता है  जैसे की आप सभी को पता ही होगा कि साउथ के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव का निधन 25 सितंबर को हुआ । किडनी और लिवर की बीमारी होने के कारण इनको हैदराबाद के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने 39 साल की उम्र में आखिरी सांस ली । उनका हेल्थ काफी ख़राब चल रहा था।

   फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार है जिन्होंने छोटी उम्र में ही अपनी पहचान बना ली थी।  कई ऐसे कलाकार हैं जो बहुत छोटी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए और अब इस लिस्ट में वेणु माधव का भी नाम जुड़ गया है ।बता दें कि आज दोपहर को इनका अंतिम संस्कार किया गया था और वहां साउथ के कई बड़े बड़े सितारे देखने को मिले । उनके अंतिम यात्रा में कलाकार मौजूद थे वह सब मायूस थे। साफ दिख रहा था कि उनको वेणु के निधन का गम था।

अंतिम संस्कार में पहुंचे सुपरस्टार चिरंजीवी



    साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बड़े स्टार्स थे जो वेणु के दोस्त रह चुके है।  साउथ के सबसे बड़े और अनुभवी सुपरस्टार माने जाने वाले चिरंजीवी भी वेणु माधव के काफी अच्छे दोस्त थे इन दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया हुआ है ।सिर्फ चिरंजीवी ही नहीं बल्कि वेणु माधव के दोस्त और साउथ फिल्मों में छोटे-मोटे कलाकार भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे और सभी के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी । वेणु माधव की पत्नी श्री वाणी का रो रो कर बुरा हाल हुआ था जिसकी झलक आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं । वेणु की पत्नी पर काफी दुःख आ गया है। छोटी उम्र में विधवा बनना बड़ी दुःख की बात है पर किस्मत पर किसी का जोर नही चलता।



     वेणु का छोटा सा जीवन काफी रसप्रद रहा है। वह मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे थे। आपको बता दें कि वेणु माधव का जन्म 30 दिसंबर 1979 को तेलंगाना के सूर्यपेट डिस्टिक में हुआ था वह एक मिडिल क्लास फैमिली से थे वेणु माधव के पापा छोटे बिजनेस में थे तो वहीं उनकी मां एक हाउसवाइफ है । बचपन से ही वेणु माधव एक कलाकार बनना चाहते थे और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत मिमिक्री कलाकार के तौर पर शुरू की थी बाद में इनको साउथ फिल्म डायरेक्टर ने तेलुगु फिल्मों में काम देना शुरू किया, इनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया । वेणु को कलाकार बनना था इसीलिए उन्होंने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था 



      वेणु का टैलेंट देखने लायक था। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती थी। वेणु माधव की कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है । 1996 में इन्होंने अपनी पहली फिल्म में काम किया था और आखिरी फिल्म साल 2016 में आई थी । उनका फिल्मी करियर 25 साल का रहा वेणु माधव के निधन से सिर्फ उनके परिवार वालों को ही नहीं बल्कि टोलीवुड के कई बड़े कलाकार के साथ साथ करोड़ों फैंस को भी झटका लगा है । साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वेणु के निधन से बड़ा कलाकार छोटी उम्र में इस दुनिया से चल बसा है।



     बॉलीवुड में जैसे कादर खान बड़े कॉमेडियन थे वेसे ही वेणु साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के स्टार थे। कादर खान की तरह वेणु माधव साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जान थे और वह ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखे जाते थे। इन्होंने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया हुआ है सिर्फ 39साल की उम्र में इन्होंने अंतिम सांस ली जो कि काफी दुखद है । खुद छोटी उम्र में किसी को भी अपने पास ना बुला ले ।

loading...
Share it:

Entertainment

Tollywood

Post A Comment:

0 comments: