ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: सैफ अली खान की जबरदस्त एक्शन, एकदम हटके है फिल्म लाल कप्तान की कहानी

Movie Review: सैफ अली खान की जबरदस्त एक्शन, एकदम हटके है फिल्म लाल कप्तान की कहानी , lal kaptan, lal kaptan movie review in hindi
Share it:


फिल्म रिव्यु - लाल कप्तान
निर्देशक नवदीप सिंह की फिल्म लेलः कप्तान इस शुक्रवार तारीख 18 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, मानव विज, दीपक डोबरियाल, जोया हुसैन है। फिल्म का प्रकार ड्रामा और एक्शन है। फिल्म में सैफ अली खान एक नागा साधु बने है। फिल्म का समय आज़ादी के पहले का दिखाया गया है।
फिल्म की कहानी - फिल्म की मुख्य कहानी 1764 के बक्सर युद्ध के 25 साल बाद की है। उस समय अंग्रेज देश में अपनी जड़ें जमाते रहे थे। सब एकदूसरे से लड़ने में बिजी थे। सब एकदूसरे को काट रहे थे। उस समय एक साधु जिसे सब गोसांई बोलते है। उसको एक आदमी की तलाश है जिसने एक बच्चे और उसके बाप को फांसी पर लटका दिया था। गोसांई का मकसद है इस आदमी से बदला लेना। फ्लैशबैक से पता चलता है को इसिने ही बच्चे और पिता को फांसी लटकाया है। कुछ अंदाजे से पता चलता है कि जिस बच्चे को फांसी दी है वो ही गोसांई है। दो बार मौका मिलने पर भी उस आदमी को गोसांई मारता नही है। अब आगे क्या होता है वह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
रिव्यु - फिल्म के डायरेक्टर ने इस फिल्म को पीरियड वेस्टर्न बनाने की कोशिश की है। फिल्म ढाई घंटे की है पर दर्शकों का धैर्य जवाब दे देता है। फिल्म में ज्यादा ट्विस्ट और टर्न नही है। फिल्म थोड़ी छोटी होती तो असरकारक हो सकती थी। सैफ अली खान ने नागा साधु की भूमिका में कमाल की एक्टिंग की है। उनकी बिजली सी तेजी सबको अचंबित कर देती है। सैफ ने अपनी शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म में बढ़िया काम किया है। निर्देशक अंग्रेजो का समय दिखाने में काफी सफल रहे है। फिल्म का म्यूजिक ठीक है। फिल्म एक बार देख सकते है।


loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: