![]() |
| https://pbs.twimg.com/media/DVUM8LyXcAU8qj5.jpg |
मूवी रिव्यु: रेड
डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म रेड क्राइम थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म 80 के दशक में यूपी में बनी हुई सत्य घटना पर आधारित है ऐसा माना जा रहा है।
कहानी:- फिल्म रेड 1981 में लखनऊ के हाई प्रोफाइल रेड पर आधारित फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स अफसर अमय पटनायक के किरदार में है। सांसद सौरभ शुक्ला राजाजी के रोल में है। अमय राजाजी के घर पर रेड करते है। उनके घर में करोड़ों रूपये पड़े होते है। राजाजी हर तरह के प्रयास करते है। वह ऑफिसर्स को धमकाते है, डराते है पर वह लोग पीछे नही हटते। अजय देवगन कैसे रेड करते है? उनको किन हालातों का सामना करना पड़ता है? कैसी दिक्कतें आती है? इन सारे सवालों के जवाब के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
डायरेक्शन:- फिल्म का डायरेक्शन ठीक है। डायरेक्टर राजकुमार फिल्म के कुछ सीन को बेहतर बना सकते थे। अजय और इलियाना का रोमांस स्टोरी में फिट नही बैठता है। ये सिन फिल्म के फ्लो को रोकते है। इसे कम करने थे।
एक्टिंग:- अजय अपने किरदार को बखूबी निभाता है। सौरभ शुक्ला ने सांसद के रोल में बेहतरीन एक्टिंग की है। रितेश शाह ने लिखे हुए डायलॉग भी बेहतरीन है। अजय और सौरभ की डायलॉग डिलीवरी मस्त है। इलियाना अपने किरदार में गुड है।
संगीत:- फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी और तनिष्क बागची ने दिया है। रिलीज से पहले का गाना सानू एक पल, नित खैर माँगा अच्छे गाने है। यूपी के बैकग्राउंड में पंजाबी गाने कुछ अलग लगते है।
फिल्म देखनी चाहिए की नही? अगर अजय देवगन के फैन हो तो उनकी दमदार एक्टिंग के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए। और जिन्हें क्राइम थ्रिलर फिल्म पसंद है वह जरूर इसे देखें।


Post A Comment:
0 comments: