![]() |
| https://www.geo.tv/assets/uploads/updates/2018-02-05/180411_7040426_updates.jpg |
क्रिकेट में राईट हैंडेड बैट्समेन की संख्या ज्यादा है। दूसरी और लेफ्ट हैंडेड बैट्समेन ने भी अपनी बैटिंग से दर्शकों का दिल जीत है। क्रिकेट के इतिहास में राईट हैंडेड बल्लेबाज ज्यादा सफल रहे है। फिर भी भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने ऐसे लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज दिए है जिन्होंने दर्शकों को अपने तूफानी खेल से मंत्रमुग्ध किया हुआ है। उन सारे प्लेयर्स में से टॉप 5 की लिस्ट देखते है। ये प्लेयर्स वर्तमान क्रिकेट क्रिकेट के टॉप बल्लेबाज है।
विश्व के टॉप 5 लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज
1. क्विन्टन डी कॉक - साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर बैट्समैन क्विन्टन डी कॉक क्रिकेट में अच्छा खासा नाम बना चुके है। डी कॉक ने 90 वन डे मैच में 3860 रन बनाए है। जिसमे 13 शानदार शतक भी शामिल है। उन्होंने 30 टेस्ट में 1669 रन और 31 T20 में 801 रन बनाए है।
2. इऑन मॉर्गन - वर्तमान टीम के कप्तान मॉर्गन वन डे और T20 में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते है। उन्होंने T20 की 69 मैच में 1678 रन बनाए है। 198 वन डे मैच में उन्होंने 6018 रन बनाए है जिसमे 11 शतक भी शामिल है।
3. शिखर धवन - साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर को वर्तमान क्रिकेट के तूफानी बल्लेबाज माना जाता है। 102 वन डे में उन्होंने 13 शतक और 25 अर्धशतक अपने नाम किए है। वन डे में उन्होंने 4361 रन बनाए है। धवन ने 29 टेस्ट में 3070 रन बनाए है जिसमे 6 शतक भी शामिल है।
4. डेविड मिलर - साउथ अफ्रीका का मैच विनिंग प्लेयर डेविड मिलर लेफ्टी है। डेविड ने 105 वन डे और 60 T20 में कुल मिलाकर 3573 रन बनाए है।
5. डेविड वॉर्नर - ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को गिलक्रिस्ट और हेडन के बाद सबसे खतरनाक बल्लेबाज गिना जाता है। उन्होंने 106 वन डे में 4343 रन बनाए है। जिसमे 14 शतक शामिल है। उन्होंने टेस्ट में 6197 रन बनाए है जिसमे 21 शतक शामिल है।


Post A Comment:
0 comments: