![]() |
| https://i.ytimg.com/vi/XRPplBGmP_w/maxresdefault.jpg |
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि आईपीएल में अबतक पंजाब की टीम काफी शानदार रही है। इस बार के आईपीएल में पंजाब की टीम कई नए चेहरों को जगह दी गई है। किंग्स इलेवन पंजाब के टीम की टीशर्ट लॉन्च की गई थी जिसमें वीरेंद्र सहवाग और अश्विन हाजिर रहे थे।
आईपीएल में होगी युवराज और गेल की धमाल
किंग्स इलेवन पंजाब ने इस बार सिर्फ अक्षर पटेल को ही रिटेन किया था। पंजाब ने इस बार मोहित शर्मा और डेविड मिलर जैसे प्लेयर्स को टीम के साथ जोड़ा है। इसके अलावा पंजाब के पूर्व कप्तान युवराज सिंह की भी वापसी हुई है। इस बार क्रिस गेल भी टीम में शामिल है। टीम में युवराज और गेल को लेकर सहवाग काफी खुश है। उन्होंने कहा कि युवराज और गेल इस बार उनकी टीम में है तो वह बड़े खुश है। दोनों प्लेयर्स बेस प्राइस में आ गए है। इस बार का सीजन मजेदार रहेगा। अगर दोनों मिलकर तीन या चार मैच भी जीता देते है तो टीम के पैसे वसूल हो जाएंगे।


Post A Comment:
0 comments: