टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी इंडिया के सबसे सफल कप्तान में से एक है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया दो बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है। 2007 में T20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया चैंपियन बनी है। IPL की बात करें तो धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स दो बार चैंपियन बन चुकी है। चेन्नई की ओर से खेलने वाले एस बद्रीनाथ का मानना है कि इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी में फिर से एक बार चैंपियन बन सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स के पास है स्टार प्लेयर्स
चेन्नई में आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान बद्रीनाथ ने बताते हुए कहा था कि चेन्नई की टीम में इस बार युवा बॉलर मौजूद है, जो टीम को फिर से एक बार चैंपियन बना सकते हैं। चेन्नई की टीम में इस बार शार्दुल ठाकुर, चहल, लूंगी नगीडी, और इंग्लैंड के फास्ट बॉलर मार्क वुड अपने दम पर मैच को जीता सकते हैं। टीम के पास हरभजन सिंह और इमरान ताहिर जैसे अनुभवी स्पिनर भी है। और टीम की मुख्य ताकत टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जो किसी भी परिस्थिति में टीम को किसी भी हालात से बाहर ला सकते हैं।


Post A Comment:
0 comments: