वेस्ट इंडीज का प्लेयर सुनील नरीन आईपीएल से पहले विवाद में फंस गया है। पाकिस्तान सुपर लीग में उन पर विवाद उठा है। ये विवाद इतना बढ़ गया है कि उनका आईपीएल खेलने पर भी सवाल उठ रहे है। सुनील लाहौर कलंदर की और से मैच खेल रहे है। इस दौरान उनकी बौलिंग एक्शन को लेकर सवाल खड़े हुए है।
पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान शंकास्पद बॉलिंग एक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट बॉर्ड ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि लाहौर कलंदर और क्वेटा ग्लैडिएटर के बिच खेले गए मैच में सुनील की गेंदबाजी शंकास्पद थी। और उसकी जाँच होनी चाहिए। अब पाकिस्तान सुपर लीग के आगे के मैच के लिए सुनील का खेलना अभी तय नही हुआ है।
आईपीएल खेलना भी मुश्किल होगा
वेस्ट इंडीज के बेहतरीन गेंदबाज पर शिकंजा और कड़ा हो रहा है। सुनील की बौलिंग एक्शन की जाँच के लिए वीडियो फुटेज वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड को सौंपी गई है। अगर सुनील दोषी पाया जाता है तो उन पर प्रतिबंध भी लग सकता है। सुनील आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की और से खेल रहे है। और टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज भी है।

Post A Comment:
0 comments: