बॉलीवुड में स्टार्स फिल्में करें की ना करें पर फिर भी चर्चा में रहते हैं। आज सोशल मीडिया की वजह से स्टार किड्स ज्यादा चर्चा में रहते हैं। शाहरुख़ के बेटे, अमिताभ की पोती, सैफ अली खान के बेटे तैमूर सोशल मीडिया में बेहद मशहूर हैं। अब संजय दत्त के बेटे ने कुछ ऐसा किया हैं जिसकी वजह से अब हर तरह इसकी चर्चा हो रही हैं। संजू बाबा के बेटे का नाम शहरान हैं।
संजू बाबा ने हाल ही में शहरान की एक पोस्ट इंस्टाग्राम में शेयर की थी। संजय दत्त ने अपने बेटे शहरान की कराटे यूनिफार्म वाली फोटो शेयर की थी। फोटो के कैप्शन में लिखा था कि काफी दिनों के अभ्यास के बाद आख़िरकार उसने सफलतापूर्वक फुल स्प्लिट कर दिया हैं। और लिखा की मेरा लिटिल कराटे किड।
संजू बाबा की पत्नी मान्यता ने भी इस फोटो पर कॉमेंट किया था। उन्होंने लिखा था माय बॉय। संजू बाबा की ये तस्वीर सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। संजय दत्त भी अपने बेटे पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। शाहरुख़ ने भी अपने बेटे की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने किसी रेस में मैडल जीता था। इसी के चलते शाहरुख़ अपने बेटे को गोल्ड मैडल कहा था। शाहरुख़ और संजय के बेटे के साथ साथ सैफ अली खान के बेटे तैमूर भी अपने पापा को गर्व महसूस करा रहे हैं। पिछले साल तैमूर ने भी रेस में भाग लिया था।
संजू बाबा की एक बेटी भी हैं जिसका नाम इकरा हैं। संजय दत्त सड़क 2 फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में संजय के साथ पूजा भट्ट और आलिया भट्ट भी काम कर रही हैं। ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा संजू शमशेरा में भी नजर आने वाले हैं।




Post A Comment:
0 comments: