ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: रजनीकांत की दीवानगी और गुस्सैल एक्शन से भरपूर हैं फिल्म दरबार

Movie Review: रजनीकांत की दीवानगी और गुस्सैल एक्शन से भरपूर हैं फिल्म दरबार
Share it:
 फिल्म रिव्यु - दरबार - 2020
निर्देशक ए आर मुरुगादॉस की फिल्म दरबार इस गुरुवार तारीख 9 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म के मुख्य किरदार में सुपर स्टार रजनीकांत, नयनतारा, प्रतिक बब्बर, सुनील शेट्टी हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुई हैं। ऐसा माना जा रहा हैं कि रजनी सर की ये अंतिम फिल्म हो सकती हैं।

फिल्म की कहानी:- फिल्म की मुख्य कहानी में रजनी सर को एक जबरदस्त और गुस्सैल पुलिसवाला दिखाया गया हैं। रजनीकांत का नाम आदित्य हैं। फिल्म की कहानी इनके इर्द गिर्द ही घूमती हैं। आदित्य को मुंबई भेजा जाता हैं। वहाँ उसे एक खास मिशन के लिए भेजा जाता हैं। मुंबई में ड्रग के बड़े डीलर को पकड़ने का काम सौंपा जाता हैं। येविलन और कोई नही पर प्रतिक बब्बर होता हैं।

प्रतिक एक बड़े बिज़नेस मैन का बेटा हैं। वो मुंबई में हर तरह के ड्रग का धंधा करता हैं। रजनी उसे पकड़ने के लिए प्लान बना रहे हैं। उसी दौरान मुंबई में एक बड़े गैंगस्टर की एंट्री होती हैं। वो सुनील शेट्टी हैं। प्रतिक को खत्म करने के लिए वो मुंबई पुलिस को धमकी देता हैं कि अगर उसे पकड़ा नही तो वो हर एक पुलिसवाले को मार देगा। अब आगे क्या होता हैं वह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

रिव्यु:- फिल्म में कई तरह की खामियां और दिक्कतें हैं। फिल्म के फर्स्ट हाफ ने सिर्फ रजनीकांत को दिखाया हैं। स्लो वॉक और चश्मे के स्टाइल से लोगों का दिल जितने का प्रयास किया गया हैं जिसमे वो सफल रहे हैं। फिल्म में हीरोइन नयनतारा को काफी कम स्पेस मिला हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी का किरदार भी काबिले तारीफ़ हैं। फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनमेंट हैं। रजनी सर के फैंस इसे जरूर देखना पसंद करेंगे।



loading...
Share it:

Entertainment

Movie Review

Tollywood

Post A Comment:

0 comments: