ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: 17 साल बाद धमाल मचाने आए हैं बैड बॉयज, एक्शन के साथ देखें मस्ती

Movie Review: 17 साल बाद धमाल मचाने आए हैं बैड बॉयज, एक्शन के साथ देखें मस्ती
Share it:

फिल्म रिव्यु - बैड बॉयज फॉर लाइफ - 2020
डायरेक्टर आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह निर्देशित फिल्म बैड बॉयज फॉर लाइफ इस शुक्रवार तारीख 31 जनवरी 2020 में रिलीज हो गई हैं। फिल्म के मुख्य किरदार में विल स्मिथ, मार्टिन लॉरेंस जैसे सुपर स्टार मौजूद हैं। ये फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म हैं। फिल्म का प्रकार एक्शन व कॉमेडी हैं। फिल्म का तीसरा पार्ट लगभग 17 साल बाद रिलीज हुआ हैं। फिल्म इंग्लिश के साथ साथ हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हैं।

कहानी:- फिल्म की मुख्य कहानी में फिल्म की शुरुआत बैड बॉयज के चिरपरिचित अंदाज में होता हैं। दोनों माइक और मार्कस चमचमाती पोर्श गाडी में जा रहे हैं। लगता हैं कि दोनों एक बड़े मिशन पर जा रहे हैं। दरअसल ये मिशन एलग तरह का निकलता हैं। कुछ देर बाद गाड़ी एक हॉस्पिटल के सामने खड़ी रहती हैं। दोनों अंदर जाते हैं और पता चलता हैं कि मार्कस अब नाना बन चूका हैं। वह अब रिटायरमेंट लेकर चैन की जिंदगी जीना चाहता हैं। माइक को अभी भी बैड बॉयज बने रहना हैं। जेल में बंद इसाबेल अरेट्स अपने बेटे की मदद से फरार हो जाती हैं।

इसाबेल अपने माफिया पति का बदला लेना चाहता हैं। वह हर एक उस शख्स को मारना चाहती हैं जिसने उसके पति को मारा हैं। माइक ये मिशन को अंजाम देना चाहता हैं पर मार्कस रिटायरमेंट में बेहद खुश हैं। माइक घायल हो जाता हैं और हॉस्पिटल में 6 महीना बिता ता हैं। माइक ठीक होने के बाद फिर से काम पर लग जाता हैं। कैप्टन की मौत के बाद मार्कस को फिर से बैड बॉयज बनना पड़ता हैं। फिर शुरू हो जाता हैं रोमांचक सफर एक्शन और कॉमेडी का।

रिव्यु:- डायरेक्टर आदिल अल अरबी की ये फिल्म शुरुआत में थोड़ी स्लो हैं पर बाद में स्पीड पकड़ लेती हैं। शुरुआत में बेकार सी लगने वाली फिल्म का क्लाइमेक्स काफी रोमांचक निकलता हैं। फिल्म का अंत ऐसा बनाया हैं जिससे लगता हैं कि फिल्म की अगली कड़ी बन सकती हैं। फिल्म के चुटकुले काफी मजेदार हैं। फिल्म का आखिरी एक्शन सीक्वन्स काफी रोमांचक हैं। दूसरा ज्यादा खूनखराबा हैं। विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स की केमिस्ट्री काफी मजेदार हैं। निर्देशक ने ये ध्यान रखा हैं कि बैड बॉयज अब यंग नही हैं। उनकी ऐज को लगते पंच और चुटकुले मजेदार और सटीक हैं। दोनों की एक्टिंग बढ़िया हैं।



loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: